लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Scooter Comparison:tvs जूपिटर 125 या सुजुकी एक्सेस 125? जानें कीमत, माइलेज, स्टोरेज व सेफ्टी में कौन है बेहतर – Tvs Jupiter 125 Vs Suzuki Access 125: Mileage, Safety, Feature Comparison

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

125cc scooters: भारत में 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है और इस कैटेगरी में दो मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें हाल ही में एक मॉडल के चुनिंदा वेरिएंट्स में सिंगल चैनल एबीएस जोड़ा गया, जिससे खरीदारों के लिए सुरक्षा, फीचर्स और कीमत के आधार पर फैसला करना आसान हो गया । तो अगर आप भी इस सेगमेंट में स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं यह मॉडल कौन से हैं और दोनों में से आपके लिए कौन सा बेहतर साबित हो सकता है।

 


TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: Mileage, Safety, Feature Comparison

टीवीएस जूपिटर 125 vs सुजुकी एक्सेस125
– फोटो : tvsmotor and suzukimotorcycle



विस्तार

125cc scooter comparison: भारतीय बाजार में टीवीएस जूपिटर 125 और सुजुकी एक्सेस 125 दोनों ही स्कूटर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे में किसी एक को चुनना काफी पेचिदा हो जाता है। ये दोनों ही स्कूटर्स रोजाना आने-जाने वाले फैमिली बायर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। नए सेफ्टी अपडेट के बाद तो अब दोनों गाड़ियों के बीच ब्रेकिंग, फीचर्स और कीमत को लेकर काफी बदलाव हुआ है। यहां देखिए दोनों की तुलना और जानिए कि इनमें से आपके लिए कौन सा ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।


किसकी कीमत है ज्यादा?


  • दोनों ही स्कूटर्स अलग-अलग बजट वाले खरीदारों के लिए कई वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

  • TVS Jupiter 125: इसके डिस्क (Disc) वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 81,100 (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके टॉप SmartXonnect ट्रिम की कीमत लगभग 89,935 (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

  • Suzuki Access 125: इसकी कीमत रेंज थोड़ी ज्यादा है। इसके स्टैंडर्ड एडिशन की शुरुआत लगभग 82,185 से होती है, जो इसके टॉप राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस एडिशन के लिए लगभग ₹1.01 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।


img



माइलेज में कौन है आग?


  • टीवीएस जूपिटर 125: कंपनी इस स्कूटर में लगभग 50 kmpl के माइलेज का दावा करती है।

  • सुजुकी एक्सेस 125: कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर लगभग 45 kmpl का माइलेज देता है।

  • हालांकि यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि असल में दोनों ही स्कूटर्स के माइलेज के आंकड़े थोड़े कम हो सकत है। जो कि आपको फैसला लेने में काफी मदद कर सकता है।


कौन है ज्यादा सुरक्षित?


  • सुरक्षा के मामले में दोनों स्कूटर्स के बीच सबसे बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

  • सुजुकी एक्सेस 125: इसके राइड कनेक्ट एबीएस और राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस एडिशन में असली सिंगल-चैनल एबीएस (Single-Channel ABS) मिलता है। इसके अन्य लोअर ट्रिम्स में कंबाइंड ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है।

  • टीवीएस जूपिटर 125: इसके डिस्क वेरिएंट में सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT – सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी) मिलती है, जो बिना ABS के फ्रंट और रियर ब्रेक्स को एक साथ लिंक करके काम करती है।

  • इससे यह कहा जा सकता है कि जो खरीदार गीली सड़कों या भारी ट्रैफिक वाले रास्तों पर ज्यादा राइड करते हैं, उनके लिए एक्सेस का ABS वेरिएंट ज्यादा सुरक्षित साबित हो सकता है।


स्टोरेज और टेक फीचर्स 



styleim


  • अंडर-सीट स्टोरेज: सुजुकी एक्सेस 125 में 24.4 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जो एक फुल-फेस हेलमेट रखने के लिए काफी है। वहीं जूपिटर 125 में दावा किया गया स्टोरेज 33 लीटर है। टीवीएस उपयोगी जगह को अलग तरीके से मापता है, इसलिए खुद चेक करना बेहतर होगा।

  • तकनीकी फीचर्स: Access 125 के टॉप वेरिएंट में 4.2-इंच का कलर TFT क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और कॉल अलर्ट्स सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, Jupiter 125 में सेमी-डिजिटल स्पीडोमीटर और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

  • लाइटिंग: दोनों ही स्कूटर्स के ज्यादातर वेरिएंट्स में LED लाइटिंग स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bombay Hc:यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, पूर्व तहलका संपादक ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे – Tehelka Magazine Founder Tarun Tejpal Sentenced To 10 Years Of Imprisonment In The 2013 Assault Case

Bcci Pension Scheme:संन्यास के बाद क्रिकेटरों की कमाई कैसे जारी रहती है? बीसीसीआई की पेंशन व्यवस्था को समझें – How Does Bcci’s Pension Scheme Work And Who Gets How Much? Pension Explainer After Ajinkya Rahane Retirement

Wtc Points Table:विदेशी धरती पर तीन साल बाद टेस्ट जीता पाकिस्तान! टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में क्या आया बदलाव? – Pakistan Climbs In Wtc Standings After West Indies Win, Ends Three-year Away Test Drought

हाई अलर्ट: उत्तराखंड में 85 मार्ग बंद, मलबे में दबी कार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं अलकनंदा-मंदाकिनी – Uttarakhand Weather News 85 Roads Closed Officials On High Alert Alaknanda Mandakini Flowing Above Danger Mark

Rain Tips:बारिश में हेलमेट का वाइजर धुंधला क्यों हो जाता है? ये आसान एंटी-फॉग उपाय अपनाएं, सफर रहेगा सुरक्षित – Helmet Visor Fogging In Rain? Try These Easy Anti-fog Hacks For A Crystal-clear Ride

लखीमपुर खीरी हिंसा केस:आरोपी आशीष मिश्रा को फिलहाल राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार – Lakhimpur Kheri Case Request To Attend Daughter Birthday Rejected Supreme Court Refuses Relief Ashish Mishra

Leave a Comment