खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Top News Today: आज गुरुवार, 06 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। संसद के मानसून सत्र में एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना है और गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बोलने पर सभी की नजर रहेगी। दूसरी ओर, जंतर-मंतर आंदोलन के बाद CJP महाराष्ट्र में अपनी आगे की रणनीति का एलान करेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में हुई चूक की जांच जारी है। वहीं, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…

2 of 11
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बरकरार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Parliament: आज पेश हो सकता है FCRA बिल
संसद के मानसून सत्र का आज का दिन अहम माना जा रहा है। सरकार विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में बोलने की संभावना भी जताई जा रही है। लगातार 15 दिनों से लोकसभा में प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका है, जिससे सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आज सदन की कार्यवाही और दोनों पक्षों की रणनीति पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। पढ़ें पूरी खबर…

3 of 11
सीजेपी
– फोटो : एआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
CJP सियासत से दूर: जंतर-मंतर के बाद महाराष्ट्र में बनी नई रणनीति क्या?
जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद CJP ने अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए महाराष्ट्र में बैठक की। संगठन ने साफ किया कि वह खुद को राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि जन-दबाव समूह के रूप में आगे बढ़ाएगा। शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के साथ अब ई-20 पेट्रोल को लेकर भी आंदोलन की तैयारी की जा रही है। कोर कमेटी की बैठक में युवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई और संगठन ने संकेत दिए कि आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को संगठन अपनी विस्तृत रणनीति सार्वजनिक कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर..

4 of 11
ट्रंप के हेलीकॉप्टर- मरीन वन संचालन में चूक
– फोटो : एएनआई-रॉयटर्स
ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक, बाल-बाल बचे
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर ‘मरीन वन’ के संचालन के दौरान हुई एक चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उड़ान संचालन के दौरान ऐसी स्थिति बनी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और एयर ट्रैफिक प्रबंधन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर अंतिम तस्वीर साफ होगी। पढ़ें पूरी खबर…

5 of 11
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर का दिल्ली में निधन
उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। वह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे और क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी गहरा दुख है। उनके निधन से बसपा को राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


