गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, दूसरी शादी करने और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बिना तलाक दूसरी शादी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

