लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

E20:नितिन गडकरी के खिलाफ ऑनलाइन पोस्ट पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश – E20 Bombay High Court Make Strong Remarks Regarding Online Posts Against Gadkari Removal Objectionable Content

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ ऑनलाइन पोस्ट को लेकर बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की गई ऑनलाइन पोस्ट घिनौने, अश्लील, अपमानजनक और मानहानि करने वाले हैं। कोर्ट ने ऐसे सभी पोस्ट हटाने का आदेश दिया है। दरअसल,  ई20 फ्यूल को लेकर चल रहे विवाद के बीच कोर्ट ने यह टिप्पणी की है। 

कोर्ट ने क्या कहा? 

जस्टिस आरिफ डॉक्टर की सिंगल बेंच ने गडकरी को अंतरिम राहत दी। इसके साथ ही मेटा, X कॉर्प और गूगल LLC को निर्देश दिया कि वे तुरंत इन पोस्ट को हटाने का इंतजाम करें। कोर्ट ने कहा, ‘ये पोस्ट देखने में ही अपमानजनक, घिनौने और अश्लील हैं।’

कोर्ट ने क्या पूछा? 

बेंच ने मेटा, X कॉर्प और गूगल LLC जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से यह भी पूछा, ‘आपके पास इतनी टेक्नोलॉजी है, तो क्या आपके पास कोई ऐसा सिस्टम नहीं है, जो ऐसे मामलों को तुरंत पकड़ सके? अगर कोई अश्लील या अपमानजनक चीज पोस्ट करता है, तो उसे तुरंत पकड़कर हटा दिया जाना चाहिए। यह बहुत ही घिनौनी बात है। कोई जहर उगल रहा है।’

केस करने की दी इजाजत

कोर्ट ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसी कोई पोस्ट अपलोड की जाती है, जिसमें डीपफेक या एआई से बना कंटेंट भी शामिल हो,तो मंत्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संपर्क कर सकते हैं। वे इस पर कार्रवाई करेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट  ने गडकरी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर केस करने की इजाजत दी

क्या है पूरा मामला? 

यह फैसला बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से गडकरी को मेटा, X कॉर्प (पहले ट्विटर), गूगल LLC और दूसरे प्लेटफॉर्म के खिलाफ सिविल केस करने की इजाजत देने के कुछ दिनों बाद आया है। यह केस सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाने वाली कथित मानहानि वाली पोस्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने डीपफेक कंटेंट को लेकर है।

जस्टिस अभय आहूजा की सिंगल-जज बेंच ने उन्हें अंतरिम राहत और अस्थायी रोक (इंजंक्शन) के लिए अर्जी दाखिल करने की इजाजत दी। यह रोक कथित मानहानि वाले और डीपफेक कंटेंट के खिलाफ है, जिसमें उन्हें गलत तरीके से इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम और E20 पहल से जोड़ा गया था।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा ईंधन:गाजियाबाद में 1 अक्तूबर से नियम सख्त, पंप के कर्मचारी खुद ऐसे कर सकेंगे जांच – Fuel Will Not Be Available In Ghaziabad Without A Pucc

पीएम सूर्यघर पोर्टल लॉन्च:दिल्ली में 400 यूनिट तक वालों को मुफ्त सोलर पैनल, पहले आओ-पहले पाओ; ऐसे मिलेगा लाभ – Pm Surya Ghar Yojana Launched In Delhi Free Solar Panels For Electricity Consumption Up To 400 Units

क्या 2000 रुपये से ज्यादा का Upi पेमेंट बंद कर रहे पेट्रोल पंप?:जानें वायरल दावे पर इंडियन ऑयल ने क्या कहा? – Fact Check: Will Petrol Pumps Stop Upi Payments Above Rs 2000? Indianoil Clarifies Viral Claim

करीना कपूर:करिश्मा-सोहा ने साझा की तस्वीरें, प्रियंका बोलीं- आप जैसा कोई नहीं; बेबो ने कुछ ऐसे मनाया जन्मदिन – Priyanka Chopra To Karishma Kapoor And Amrita Arora Birthday Wish To Kareena Kapoor

ट्रंप से भिड़े सीएनएन समेत तीन मीडिया संस्थान:व्हाइट हाउस में एंट्री बैन के खिलाफ पहुंचे कोर्ट, क्या विवाद? – Cnn, Ms Now And Politico File Lawsuit Against Us President Trump Administration Over White House Access Ban

एशियन गेम्स:टेबल टेनिस में भारत के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान, महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी जीता मुकाबला – India Women And Men Table Tennis Teams Advanced To The Quarterfinals Of The Asian Games Sweeps Aside Pakistan

Leave a Comment