लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी ने किया कंफर्म, ट्रेलर को लेकर दिया बड़ा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. दरअसल, 14 अगस्त को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का क्लैश सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होने वाला है, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकते हैं. अब इमरान हाशमी ने इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए कंफर्म कर दिया है कि ‘आवारापन 2’ तय तारीख यानी 14 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

14 अगस्त को ही रिलीज होगी फिल्म
इमरान हाशमी हाल ही में अपने फैंस से बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे. इस दौरान उन्होंने ‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन होने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट 14 अगस्त को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

आवारापन 2' की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी ने किया कंफर्म, ट्रेलर को लेकर दिया बड़ा अपडेट

एक्टन ने कहा, ‘नहीं, कुछ भी पोस्टपोन नहीं हुआ है. हम 14 अगस्त को आ रहे हैं. पता नहीं आजकल सोशल मीडिया पर जो मन चाहे, कुछ बोल देता है और वो न्यूज स्प्रेड हो जाती है. लेकिन हम 14 अगस्त को आ रहे हैं. ये एक बहुत अच्छी तारीख है. फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा.’

अलग होगी ‘आवारापन 2’ की कहानी
उन्होंने आगे कहा, ‘जिन्होंने पिछली फिल्म देखी थी, मुझे पूरा यकीन है कि वो पहली फिल्म की यादों के साथ आएंगे. जब वो सेकंड पार्ट देखेंगे, तो ‘आवारापन 1′ की यादों में कुछ नई यादें भी जुड़ जाएंगी.’ इमरान ने नई पीढ़ी को लेकर भी बात की और कहा, ‘Gen Z ने ‘आवारापन 1’ नहीं देखी थी. उनके लिए ‘आवारापन 2’ एक अलग कहानी होगी, लेकिन फिल्म देखने के बाद वो ‘आवारापन 1’ देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे. 

आवारापन 2' की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी ने किया कंफर्म, ट्रेलर को लेकर दिया बड़ा अपडेट

‘आवारापन’ को प्रीक्वल की तरह किया जाएगा री-रिलीज
इमरान हाशनी ने ये भी बताया कि मेकर्स पहली फिल्म को प्रीक्वल के तौर पर दोबारा रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘लाइव पर मैं ये भी बता दूं कि हम ‘आवारापन’ को एक प्रीक्वल की तरह री-रिलीज करने वाले हैं. शिवम की ओरिजिन स्टोरी लोग ‘आवारापन 2′ देखने के बाद देख पाएंगे.’

ये भी पढ़ें:-Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन

‘आवारापन 2’ में नजर आएंगे ये कलाकार
‘आवारापन 2’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2007 में आई इमरान हाशमी की सुपरहिट और कल्ट एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इसमें दिशा पटानी, सुविंदर विक्की, अतुल कुमार और शबाना आजमी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं. वहीं, विशेष भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

कैसी होगी फिल्म की कहानी?
‘आवारापन 2’ के जरिए इमरान हाशमी फिर से अपने पॉपुलर किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में वापसी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी ‘शिवम पंडित’ के आगे के सफर, दर्द, प्यार, पछतावे और क्राइम की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमेगी. पहली फिल्म की तरह ही ये भी एक इमोशनल एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर होगी.

ये भी पढ़ें:- Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, ‘जना नायकन’- ‘धमाल 4’ ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का हाल?





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन

Batwara 1947 : प्रीति जिंटा ने बिखेरा जलवा, ब्लू सूट में छाईं ‘डिंपल गर्ल’, सनी देओल का भी दिखा दमदार अंदाज

Dhamaal 4 BO: 150 करोड़ के बजट में बनी ‘धमाल 4’ ने 26 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट

वेकेशन से लौटे ऐश-अभिषेक, एयरपोर्ट पर बेटी संग हुए स्पॉट, पैप्स को ‘नमस्ते’ कर आराध्या ने जीता दिल

आज पंचतत्व में विलीन होंगे ‘गजनी’ के विलेन प्रदीप रावत, जानें- कहां और कितने बजे होगा अंतिम संस्कार?

Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

Leave a Comment