लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market Update:वैश्विक तनाव कम, तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार; Rbi एमपीसी के फैसले का इंतजार – Bonus Market Update: Global Tensions Ease, Indian Stock Market Opens With Gains; All Eyes On Rbi Mpc Decision

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 626.43 अंक या 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,055.38 और निफ्टी 54.30 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,669.20 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा रियल्टी और इन्फ्रा शेयरों से मिल रहा था। सूचकांकों निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इन्फ्रा टॉप गेनर्स थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई जैसे सूचकांकों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में थे। 

यह भी पढ़ें- क्या मस्क को लगा झटका?: SpaceX को पहली तिमाही में 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा, एआई और स्टारलिंक पर बढ़ा दांव

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, ट्रेंट, भारती एयरटेल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी गेनर्स थे। सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस और बीईएल लूजर्स थे। 

आरबीआई-एमपीसी के फैसलों का इंतजार

जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का बयान बाजार में तेजी की एक अहम वजह है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए ईरान के साथ जल्द ही कोई समझौता हो सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी कमी आई है और यह भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है।  इससे अलावा, भारतीय बाजार में निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं, जिसका एलान 10 बजे किया जाएगा।

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग में सपाट कारोबार हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.71 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 2.59 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। 

यह भी पढ़ें- E20 पेट्रोल पर सरकार का भरोसा बरकरार: लेकिन नई फ्लेक्स-फ्यूल नीति नहीं; आखिर क्यों रुकी सरकार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78.29 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.50 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लगातार खरीदार बने हुए हैं। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,446.47 करोड़ रुपए इक्विटी बाजार में निवेश किए, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 936.14 करोड़ रुपए की इक्विटी बाजार से निकासी की। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओडिशा स्कूल:कक्षा एक से आठ तक की किताबों में मिलीं 1,741 गलतियां; सरकार ने छपाई पर खर्च किए 175 करोड़ – Odisha Finds 1,741 Errors In Class 1-8 Textbooks, ₹175 Crore Spent On Printing

नगालैंड:जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, दो जिलों में घटना के बाद एसआईटी कर रही जांच, पुलिस ने क्या कहा? – Nagaland 19 People Die Consuming Liquor; Sit Investigating Incident Across Two Districts What Did Police Say

आईएएफ:अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आज से दर्ज करें आपत्ति; कब तक खुला रहेगा पोर्टल? जानें – Iaf Agniveer Vayu Answer Key 2027 Released, Objection Window Opens Today

हरिद्वार का हैप्पी हत्याकांड:पुलिस ने हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, दूसरा कातिल हुआ फरार – Haridwar Happy Murder Case Killer Shot Dead In Police Encounter Another Absconding

टेढ़े-मेढ़े स्कैन भी समझेगा एआई: सर्वम ने लॉन्च किया विजन 2.1, उलझे कागजात से सेकंड्स में कैसे निकालेगा डेटा? – Sarvam Ai Unveils Vision 2.1: Redefining Document Intelligence Across 22 Indian Languages

एशियाड:भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल? – Asian Games Women’s Kabaddi Final Match Highlights India Vs Iran Match Scoreboard Result Update Medal Tally

Leave a Comment