लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

न पोहा, न पराठा, नाश्ते में ट्राई करें Chef Kunal Kapur का ये झटपट बन डोसा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Instant Bun Dosa Recipe: अगर आप रोज-रोज नाश्ते में पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो Chef Kunal Kapur का बन डोसा एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह डोसा आम डोसे से थोड़ा अलग होता है. इसे बनाने के लिए आपको घंटों बैटर तैयार करने या उसे फर्मेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती. खास बात यह है कि इसे झटपट तैयार किया जा सकता है.

शेफ कुणाल कपूर की रेसिपीज की तरह ही बन डोसा भी अपने आसान तरीके और स्वाद के लिए पसंद किया जाता है. इसका टेक्सचर अंदर से नरम और बाहर से हल्का क्रिस्पी रखा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

Instant Bun Dosa Recipe: बन डोसा बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

View on Instagram

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 कप सूजी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ कप चावल का आटा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच मैदा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ कप दही”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”स्वादानुसार नमक”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जरूरत के अनुसार पानी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 छोटा चम्मच जीरा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”सेंकने के लिए थोड़ा तेल या घी”}

PC: Social Media
PC: Social Media

ऐसे बनाएं नरम और फूला हुआ बन डोसा

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, चावल का आटा और थोड़ा मैदा डालें. अब इसमें दही और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. धीरे-धीरे पानी डालते हुए इसका बैटर तैयार करें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. इसे कुछ मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी मिलाकर बैटर को एडजस्ट कर लें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और जीरा डाल सकते हैं. आखिर में ईनो या थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब एक नॉन-स्टिक तवा या कास्ट आयरन तवा गैस पर रखें और उसे अच्छी तरह गर्म होने दें. तवे पर थोड़ा तेल लगाएं. इसके बाद बैटर को एक जगह डालकर सामान्य डोसे की तरह बहुत ज्यादा पतला न फैलाएं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

बन डोसा थोड़ा मोटा ही अच्छा लगता है. इसलिए बैटर को हल्का सा फैलाकर गोल आकार दें. ऊपर से थोड़ा तेल या घी डालें और इसे मध्यम आंच पर पकने दें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग आने लगे और ऊपर का हिस्सा भी पकता हुआ दिखाई दे, तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.

“}

किसके साथ सर्व करें बन डोसा?

बन डोसा (Instant Bun Dosa Recipe) को आप नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं. अगर आपको थोड़ा मसालेदार खाना पसंद है, तो इसके साथ टमाटर या लहसुन की चटनी भी रख सकते हैं. चाय के साथ हल्के नाश्ते के तौर पर भी इसे खाया जा सकता है.

झटपट नाश्ते के लिए है बढ़िया ऑप्शन

इस रेसिपी (Instant Bun Dosa Recipe) की सबसे अच्छी बात यही है कि इसके लिए डोसे के बैटर को रातभर भिगोने या फर्मेंट करने की जरूरत नहीं होती. जब सुबह कुछ स्वादिष्ट और अलग खाने का मन हो, तो यह रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती है. अगर आपके घर में सूजी और चावल का आटा रखा है, तो बस कुछ और सामान्य सामग्री मिलाकर आप मिनटों में स्वादिष्ट बन डोसा तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस राखी भाई के लिए बनाएं स्पेशल मिठाई, सूजी के गुलाब जामुन की ये रेसिपी करें ट्राई

The post न पोहा, न पराठा, नाश्ते में ट्राई करें Chef Kunal Kapur का ये झटपट बन डोसा appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment