- कैपिटल बैंक ने ट्रंप के 300 से अधिक संदिग्ध खाते बंद किए.
- ट्रंप ने बैंक पर राजनीतिक कारणों से अवैध रूप से खाते बंद करने का आरोप लगाया.
- बैंक ने संदिग्ध वित्तीय जोखिमों के कारण खातों को बंद करने की पुष्टि की.
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह ईरान से जंग या किसी देश में टैरिफ लगाने के उनके फैसले नहीं है, बल्कि मामला इन सबसे कुछ हटकर है. दरअसल, अमेरिकी बैंक Capital Bank ने 2021 में ट्रंप और ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े 300 से अधिक बैंक अकाउंट्स बंद कर दिए थे.
बैंक ने ऐसा तब किया, जब उसे इन अकाउंट्स में संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों का पता चला. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी बड़े अमेरिकी बैंक ने अदालत में माना कि उसने ट्रंप और उसके फैमिली बिजनेस से जुड़े बैंक अकाउंट्स को मनी लॉन्ड्रिंग की चिंताओं के बाद बंद कर दिए हैं.
ट्रंप ने क्या दी सफाई?
हालांकि, ट्रंप भी कहां चुप रहने वालों में से हैं. दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप और उनके बेटे एरिक ने फ्लोरिडा की संघीय अदालत में कैपिटल वन के खिलाफ केस दर्ज कराया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि 6 जनवरी को US कैपिटल पर हुए हमलों के बाद, कैपिटल वन ने राजनीतिक कारणों से उनके अकाउंट्स गैर-कानूनी तरीके से बंद कर दिए थे. इधर, बैंक ने कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों में कहा कि अकाउंट्स बंद करने का फैसला कैपिटल वन की AML टीम द्वारा महीनों के एनालिसिस और सावधानीपूर्वक समीक्षा के बाद लिया गया और इसमें बैंक की पॉलिसी और रेगुलेटरी गाइडेंस का पूरी तरह से पालन किया गया.
ट्रंप पर कोई सीधा आरोपा नहीं
बैंक ने यह भी कहा कि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन पर मनी लॉन्ड्रिंग का कोई सीधा-सीधा आरोप नहीं लगाया जा रहा है, बल्कि सिर्फ संदिग्ध जोखिमों के आधार पर खाते बंद कर दिए गए हैं. इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. बता दें कि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के मालिकाना हक वाली एक प्राइवेट ग्लोबल होल्डिंग कंपनी है. यह कंपनी लग्जरी रियल एस्टेट, गोल्फ कोर्स और रिजॉर्ट्स के बिजनेस से जुड़ी हुई है. कंपनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी जुड़ी है. कंपनी मशहूर रियलिटी शो ‘The Apprentice’ और मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताओं को भी ऑर्गेनाइज कर चुकी है.
ये भी पढ़ें:
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल


