लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उदयनिधि को मिली राहत:’पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी – Madras High Court Big Relief To Udhayanidhi Stalin Orders Same Day Release Questioning In Trisha Remark Row

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मद्रास हाईकोर्ट ने जमानत को लेकर दाखिल की गई याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि उदयनिधि को पूछताछ के बाद आज ही पुलिस स्टेशन से जमानत दे दी जाए।

यह निर्देश उदयनिधि की गिरफ्तारी और पूछताछ के लिए तंजावुर ले जाने के कुछ घंटों बाद आया। सुनवाई के दौरान, तमिलनाडु सरकार के एडवोकेट जनरल ने अदालत को सूचित किया कि डीएमके नेता को महिलाओं द्वारा दायर शिकायतों के आधार पर हिरासत में लिया गया था और जांच पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए क्या निर्देश?

अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि पूछताछ मंगलवार को ही पूरी की जाए और इसे अगले दिन तक न बढ़ाया जाए। न्यायाधीश ने आदेश दिया कि कानून के अनुसार, पूछताछ पूरी होने के तुरंत बाद उदयनिधि को स्टेशन जमानत पर रिहा कर दिया जाए। अदालत ने डीएमके नेता द्वारा दायर जमानत याचिका को भी स्वीकार कर लिया और उन्हें निर्देश दिया कि वे चल रही जांच में पूरी तरह से सहयोग करें और जांच की सभी आवश्यकताओं का पालन करें।

आवास पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर हुई थी गिरफ्तारी

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके द्वारा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई थी।

उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने से पहले उनके आवास पर पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। दरअसल, उदयनिधि की विवादित टिप्पणी के बाद टीवीके के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास का घेराव करने का एलान किया था। इसी के मद्देनजर पुलिस ने एहतियातन पहले से ही वाली पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी।

डीएमके ने आरोपों का खंडन कर क्या कहा?

उदयनिधि स्टालिन की कथित टिप्पणियों पर बढ़ते विरोध के बीच डीएमके नेता टीआर बालू ने कथित तौर पर आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता ने किसी व्यक्ति विशेष का जिक्र नहीं किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बालू ने कहा, “उन्होंने उस महिला के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। यह सब झूठ है।”

हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए डीएमके के राज्यसभा सांसद पी विल्सन ने आरोप लगाया कि इस विवाद का इस्तेमाल कावेरी जल विवाद और कर्नाटक द्वारा कथित तौर पर पानी छोड़ने में विफल रहने को लेकर राज्य की चिंताओं से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी क्या टिप्पणी?

पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। वायरल वीडियो के अनुसार, उदयनिधि ने कहा, “कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला। लेकिन क्या मुख्यमंत्री ने इस पर मुंह खोला? नहीं। उन्हें केवल द्रमुक के खिलाफ ‘झूठे मामले’ दर्ज कराने की चिंता है।”

कावेरी मुद्दे पर रैली को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से “तृषा, तृषा” के नारे लगने लगे। नारेबाजी जारी रहने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए एक टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के कथित संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही अटकलों से जोड़कर देखा।

टीवीके और भाजपा ने साधा था निशाना

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई। टीवीके के विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक नेतृत्व राजनीतिक संवाद का स्तर गिरा रहा है और जानबूझकर उकसावे वाली राजनीति कर रहा है।

तमिलनाडु भाजपा ने भी उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे घृणित, अश्लील, अभद्र और शर्मनाक बताया। राज्य भाजपा के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई मुख्यमंत्री विजय की विश्वसनीयता को मजबूत करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़ा बदलाव:40 साल बाद एसएफआई के गढ़ में एबीवीपी का कब्जा, केरल के त्रिपुनिथुरा कॉलेज की सभी सीटें जीतीं – Major Shift: Abvp Captures Sfi Stronghold After 40 Years, Winning All Seats At Kerala’s Tripunithura College.

यूपी:जनजाति बहुल बघाड़ू में 23 साल में 110% बढ़े मुस्लिम वोटर, पनौरा में 33% की वृद्धि; बदलाव के पीछे ये कारण – Up Muslim Voters Rise In Tribal-dominated Baghadu In 23 Years Reason Details In Hindi

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड्स:आज कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति; कार्तिक ने जताई खुशी, रणदीप ने कही यह बात – 72nd National Film Awards To Be Held In Gujrat Today Kartik Aryan And Randeep Hooda Reacts

सेहत से हो रहा खिलवाड़:220 दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल, कैसे धड़ल्ले से बनाई जा रहीं नकली दवाएं? – Public Health Being Compromised? 220 Drug Samples Fail Tests; Spurious Medicines Being Manufactured Rampantly

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा:शादी से लौट रहे थे, खाई में गिरी कार; Nh-305 हादसे में चार की मौत; एक घायल – Haripur Nagan Nh 305 Car Accident Four Killed One Injured Anni Kullu

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment