10:24 AM, 04-Aug-2026
मंगल मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी समेत एनडीए के अन्य नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य नेता नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालायोगी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में शामिल हुए।
Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, BJP President Nitin Nabin and other NDA leaders attend the National Democratic Alliance (NDA) Parliamentary Party Meeting, ‘Mangal Milan,’ at the G.M.C. Balayogi Auditorium, Parliament… pic.twitter.com/Y3KvJGp40n
— ANI (@ANI) August 4, 2026
10:21 AM, 04-Aug-2026
लोकसभा में कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लोकसभा में कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर अधिनियम, 2025 और वित्त अधिनियम, 2026 में संशोधन करना है। वित्त मंत्री पहले विधेयक पेश करने की अनुमति मांगेंगी और इसके बाद इसे सदन में प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026 पर भी विचार और पारित किए जाने की संभावना है। इस विधेयक का उद्देश्य बैंकिंग अभिलेखों से संबंधित साक्ष्यों के कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाना और उसे डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप तैयार करना है।
10:00 AM, 04-Aug-2026
Parliament LIVE: लोकसभा में पेश होगा कौन सा बिल? विपक्ष ने की दल-बदल रोकने के लिए नए कानून पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन की अन्य निर्धारित कार्यवाही स्थगित कर नए दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा कराने की मांग की। उनका कहना है कि अवसरवाद से प्रेरित बड़े पैमाने पर हो रहे राजनीतिक दल-बदल को रोकने के लिए नए कानून की आवश्यकता है।


