लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दीपम विवाद:सुप्रीम कोर्ट करेगा तमिलना़डु सरकार की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार – Supreme-court-thirupparankundram-deepam-row-tamil-nadu-govt-petition-issues-notice-refuses-to-stay-hc-order

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई, जिसमें राज्य के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अनुमति देने वाले मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने मूल याचिकाकर्ता रमा रविकुमार और अन्य को नोटिस जारी किया। हालांकि, अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका को पहले से लंबित मामले के साथ जोड़ते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ के 6 जनवरी के आदेश को चुनौती दी है। मदुरै पीठ ने 1 दिसंबर, 2025 को एकल पीठ द्वारा दिए गए उस आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें त्योहार के दिन परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलित करने का निर्देश दिया गया था।

क्या है कार्तिगई दीपम विवाद?

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित करने से जुड़ा ‘दीपम विवाद’ तमिलनाडु के मदुरै स्थित प्रसिद्ध तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर धार्मिक परंपराओं और पूजा-अधिकारों को लेकर उत्पन्न विवाद है। यह पहाड़ी हिंदुओं और मुसलमानों, दोनों के लिए आस्था का केंद्र मानी जाती है। पहाड़ी पर स्थित भगवान मुरुगन का प्राचीन मंदिर हिंदुओं के छह प्रमुख ‘अरुपडई वीडु’ में शामिल है, जबकि पहाड़ी पर ही एक सूफी दरगाह भी मौजूद है, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु पहुंचते हैं।

क्यों भड़का विवाद?

विवाद तब गहराया जब कुछ हिंदू संगठनों ने पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक धार्मिक रीति के तहत दीप प्रज्ज्वलित करने की अनुमति मांगी। उनका कहना था कि यह वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। दूसरी ओर, कुछ पक्षों ने इस पर आपत्ति जताते हुए आशंका व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। मामला अदालत पहुंचा और मद्रास हाईकोर्ट ने निर्धारित शर्तों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करने की अनुमति दे दी।

क्या तमिलनाडु सरकार का तर्क?

इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सरकार का तर्क है कि संवेदनशील धार्मिक स्थल होने के कारण ऐसी गतिविधियों से तनाव पैदा होने की आशंका है। वहीं, दीप जलाने के समर्थकों का कहना है कि यह केवल धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा विषय है, जिसे बिना किसी भेदभाव के अनुमति मिलनी चाहिए। इस तरह यह मामला धार्मिक स्वतंत्रता, प्रशासनिक अधिकार और सार्वजनिक शांति के बीच संतुलन बनाने की चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूजीसी के विरोध में बवाल:आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी – Tractor March To Demanding A Rollback Of Ugc Decision  in Agra Police Force Deployed

एक्सप्लेनर:ईरान युद्ध के बीच चीन के जहाज पर सेना क्यों भेजने वाला था अमेरिका, एआई कैसे बन सकता था जंग की वजह? – Us China War Ai Threat West Asia Pentagon False Intelligence Report Explainer Hindi

एक्सप्लेनर:कब और कैसे भारत आया मुगल बादशाह बाबर? आज ही के दिन एक गिरफ्तारी के साथ ढल गया इस सल्तनत का सूरज – Explainer: How Did Babur Establish The Mughal Empire In India? How An Arrest On This Day Marked Its End

चमोली:बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, सांस्कृतिक महोत्सव में की शिरकत – Cm Dhami Arrives In Badrinath Offers Prayers To Badri Vishal Attend The Cultural Festival

जियो का बड़ा तोहफा: इन ब्रॉडबैंड प्लान वालों को 12 महीने मुफ्त मिलेगा अमेजन प्राइम लाइट, ऐसे करें एक्टिवेट – Reliance Jio Home Broadband Free Amazon Prime Lite Subscription 10th Anniversary Offer

यूपी सियासत:बसपा में शामिल होने से पहले ही दीपिका आउट, मायावती ने ईशान आनंद को फिर दी एंट्री; किया ये एलान – Bsp Chief Mayawati Has Once Again Taken Major Decision Regarding Her Family And Party Organization

Leave a Comment