लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शेख हसीना:दो साल बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बांग्लादेश वापसी का हो सकता है एलान; क्यों चुनी 5 अगस्त की तारीख? – Sheikh-hasina-likely-to-address-virtual-press-conference-new-delhi-on-august-5-may-announce-bangladesh-return

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पांच अगस्त को नई दिल्ली में मीडिया से पहली बार वर्चुअल संवाद करने की संभावना है। दक्षिण एशिया के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब (एफसीसी साउथ एशिया) की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में वह अपने भविष्य की योजनाओं और बांग्लादेश लौटने के प्रस्तावित कार्यक्रम पर बात करेंगी। 

सत्ता से बेदखली के दो साल बाद क्यों चुनी पांच अगस्त की तारीख?

बांग्लादेश में सत्ता से बेदखल होकर शेख हसीना पांच अगस्त 2024 को ही बांग्लादेश छोड़कर भारत आई थीं। इसी के चलते उन्होंने संवाद के लिए इसी तारीख को चुना है। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद उनकी अवामी लीग सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। तब से वह भारत में रह रही हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश की बीएनपी सरकार लगातार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करती रही है। 

यह कार्यक्रम शेख हसीना की सरकार के पतन की दूसरी वर्षगांठ के दिन आयोजित किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस दौरान शेख हसीना बांग्लादेश वापसी की अपनी योजना की घोषणा करेंगी और देश के लिए अपना विजन पेश करेंगी।

कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल?

इस कार्यक्रम में शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि वह भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अवामी लीग के नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नोफेल के साथ पूर्व क्रिकेटर व सांसद शाकिब अल हसन भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

बांग्लादेश ह्यूमन राइट्स वॉच के महासचिव मोहम्मद अली सिद्दीक, बांग्लादेश ह्यूमन राइट्स वॉच यूएसए के निदेशक शाह मोहम्मद बख्तियार, सुरक्षा मामलों के विश्लेषक अमीनुल हक पोलाश और आतंकवाद निरोधक मामलों के विशेषज्ञ अबू ओबैधा अरिन भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इनमें कुछ लोग प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहेंगे, जबकि कुछ वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

क्या दिसंबर तक बांग्लादेश लौट जाएंगी शेख हसीना?

ढाका के एक न्यायाधिकरण ने छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के दौरान घातक बल के इस्तेमाल का आदेश देने के मामले में शेख हसीना को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। हाल के इंटरव्यू में हसीना कह चुकी हैं कि वह दिसंबर तक बांग्लादेश लौटकर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहती हैं। बांग्लादेश के कानून मंत्री एम. असदुज्जमान ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगर हसीना भारत से लौटती हैं तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

भारत में मौजूदगी पर विवाद क्यों?

भारत में शेख हसीना की मौजूदगी बांग्लादेश की सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों में एक प्रमुख विवाद का विषय बनी हुई है। बांग्लादेश सरकार ने स्थानीय मीडिया को हसीना के इंटरव्यू प्रकाशित या प्रसारित करने से भी रोक रखा है। आतंकवाद विरोधी कानून के तहत अवामी लीग की गतिविधियों पर प्रतिबंध अब भी जारी है। इसके बावजूद पार्टी के कई नेताओं ने इस वर्ष बांग्लादेश लौटकर संगठन को फिर से सक्रिय करने की मंशा जताई है।

बांग्लादेश वापसी पर क्या है हसीना की राय?

शेख हसीना ने मई में दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी वापसी “बांग्लादेश में लोकतांत्रिक माहौल, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राजनीतिक अधिकारों और कानून के शासन की बहाली” पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा था कि यह देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा तथा जनता के समग्र कल्याण के लिए भी जरूरी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान:जिस घर में पति ने लगाया था फंदा, उसी बेड पर मिली पत्नी की लाश; तीन महीने में उजड़ा परिवार बेटा अनाथ – Wife’s Body Found On The Same Bed Where Her Husband Had Hanged Himself—family Devastated Within Three Months

‘रात 10 बजे के बाद क्यों बढ़ता है डर’?:महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को दिखाया आईना – Supreme Court Tough On Women Safety Holds Mirror To Delhi Police Asks Why Fear Rises Soon As It Strikes 10 Pm

सीईसी, एसआईआर और बैलेट पेपर:कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाईं तीन शर्तें, सरकार से कहा- इससे कम पर समझौता नहीं – Congress President Reiterates Three Conditions, Tells Government No Compromise On Anything Less.

एविएशन:इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल चार्ज, हवाई सफर होगा महंगा; घरेलू उड़ानों के लिए क्या बदलाव? – Indigo Hikes Fuel Charges Again As Atf Prices Surge Over 14%, Domestic Flyers To Pay Up To ₹1,300

‘पैरों में गिरकर माफी मांगेगा’:दरोगा को धमकाता दिखा दबंग, ग्रेटर नोएडा में पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल – Video Of A Police Officer Being Mistreated During A Parking Dispute In Greater Noida Goes Viral

दिल्ली:पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन – Protest Outside Parliament Street Police Station

Leave a Comment