लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक पैसेंजर जहाज में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं. अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इंडोनेशिया की रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक, आग लगने के समय जहाज में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. रविवार दोपहर तक कम से कम 225 लोगों को बचा लिया गया था. वहीं, लापता लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. 

रेस्क्यू में किए गए कई जहाज तैनात

जानकारी के मुताबिक, यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रहा था. तभी जावा के उत्तर पूर्वी तट के पास मदुरा द्वीप के पास इसमें आग लग गई. रेस्क्यू के लिए कई जहाज तैनात किए गए हैं. वहीं, अधिकारी आसपास के पानी में तलाशी अभियान चला रहे थे. जहाज पर सवार लोगों को पता लगाने की कोशिश कर रहे थे. 

एक साल पहले भी हुई थी इसी तरह की घटना

फिलहाल आग की वजह का पता नहीं लगाया जा सका है. घटना इंडोनेशिया में साल भर पहले एक अन्य जहाज में लगी भयंकर आग के बाद सामने आई है. जुलाई 2025 में नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के पास एक यात्री जहाज में आग लगी थी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, लगभग 150 लोगों को बचाया गया था. उस जहाज का नाम KM बार्सिलोना 5 था. इसमें 280 लोग सवार थे.  19 जुलाई को राजधानी मनाडो के पास यह घटना हुई थी.

इंडोनेशिया में आम हैं, इस तरह के हादसे 

इससे पहले साल 2021 में टर्नेट से निकलने के कुछ समय बाद मोलुक्का सागर में केएम कार्या इंदाह में आग लगी थी. इससे यात्रियों और क्रू को पानी में कूदना पड़ा था. अधिकारियों और स्थानीय मछली पकड़ने वाले नावों की मदद से 22 बच्चों और 14 क्रू समेत 181 पैसेंजर को बचा लिया था. इंडोनेशिया में इस तरह के हादसे आम माने जाते हैं. यहा 17000 अधिक द्वीपों वाला दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है. 

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment