लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मशहूर नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव रविवार (2 अगस्त 2026) को रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया. 3 दिन पहले वह और 9 अन्य पर्वतारोही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित ब्रॉड पीक पर आए एवलांच की चपेट में आ गए थे. ब्रॉड पीक दुनिया का 12वां सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है और इसे चढ़ाई के लिए सबसे कठिन चोटियों में से एक माना जाता है.

पाकिस्तान के एल्पाइन क्लब (ACP) ने बताया कि 43 वर्षीय निर्मल पुरजा का शव करीब 5,700 मीटर की ऊंचाई पर मिला. PTI न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ग्राउंड रेस्क्यू टीम ब्रॉड पीक पर लगभग 5,700 मीटर की ऊंचाई पर निर्मल पुरजा तक पहुंच गई  थी, जिसे निम्स दाई के नाम से भी जाना जाता है. क्लब ने कहा कि यह वही पर्वत है, जिससे उन्हें बेहद लगाव था और अब इसी पर्वत ने उन्हें उनसे हमेशा के लिए दूर कर दिया.

ये भी पढ़ें: ‘मुसलमानों को…’, भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

10 सदस्यों की मौत की पुष्टि हो चुकी है

ACP ने यह भी बताया कि ऊंचाई वाले इलाके में 3 और शव दिखाई दिए हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है. इससे पहले शनिवार को निर्मल पुरजा की एक्सपीडिशन कंपनी एलीट एक्सपेड ने जानकारी दी थी कि टीम के सभी 10 सदस्यों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. एल्पाइन क्लब ने कहा कि ग्राउंड रेस्क्यू टीम बरामद किए गए शवों को जापानी कैंप तक लेकर आएगी. क्लब के अनुसार, बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बचाव अभियान लगातार जारी है. ऊंचे पहाड़ी इलाके, एवलांच का खतरा और खड़ी ढलानें राहत और बचाव कार्य को और मुश्किल बना रही हैं. खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल भी संभव नहीं हो पा रहा है.

कौन से देश के थे पर्वतारोही?

निर्मल पुरजा इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे. उनके साथ 9 अन्य पर्वतारोही भी शामिल थे, जिनमें 5 नेपाल से, एक पाकिस्तान से, एक ओमान से, एक अमेरिका से और एक चीन से था. दस पर्वतारोहियों में से चार शव शुक्रवार को बरामद किए गए थे. ACP के अध्यक्ष मेजर जनरल इरफान अरशद ने बताया कि इनमें से 3 की पहचान ओमान की नादिरा अहमद अब्दुल्ला अल हर्थी, नेपाल के पुर बहादुर गुरुंग और अमेरिका की मैलोरी गीस के रूप में की गई है. इन शवों को एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले जाया गया था. ब्रॉड पीक पर आए इस एवलांच ने पूरे पर्वतारोहण जगत को झकझोर दिया है. निर्मल पुरजा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्वतारोहियों में गिने जाते थे और उन्होंने कई कठिन माउंटने ऑपरेशन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं.

ये भी पढ़ें: US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment