लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cwg 2026 Day-11 Live:जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूकीं, थोड़ी देर में पैरा ट्रैक साइकिलिंग का फाइनल – Commonwealth Games 2026 Day 11 Live: Cycling Judo Athletes Medals Tally Results Updates Highlights

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:42 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप कांस्य से चूकीं

भारतीय जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूक गईं। ईशरूप का महिला 78 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोरोली गॉडबाउट से सामना हुआ। ईशरूप हालांकि, भारत के खाते में एक और पदक नहीं जोड़ सकीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ चार पदक जीते। 

04:15 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप नारंग ने कांस्य की उम्मीद बरकरार रखी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग ने शानदार वापसी करते हुए महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में जीत दर्ज कर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की एमा रीड से इप्पोन से हारने के बाद ईशरूप को रेपेचेज के जरिए पदक जीतने का दूसरा मौका मिला। भारतीय खिलाड़ी ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। उन्होंने रेपेचेज में कैमरून की जुडोका जॉर्जिके वेस्ली जेंगुए मूने को हराया।

अब ईशरूप के पास कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जूडो का एक और पदक जीतने का सुनहरा अवसर होगा। अगर वह अगला मुकाबला जीतती हैं तो भारत के खाते में जूडो का एक और ऐतिहासिक पदक जुड़ जाएगा। साथ ही वह भारत के पदकों की संख्या को 40 तक पहुंचा देंगी।

03:46 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: अब रोनाल्डो सिंह पर टिकी भारत की उम्मीदें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस में निराशा मिलने के बाद अब भारतीय ट्रैक साइक्लिंग की सारी उम्मीदें अनुभवी साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लेइतोनजाम पर आ टिकी हैं। हर्षवीर सिंह सेखों के रेस पूरी नहीं कर पाने (DNF) और दिनेश कुमार के फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद अब रोनाल्डो भारत के लिए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।

रोनाल्डो रविवार को पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:27 बजे शुरू होगा। भारतीय ट्रैक साइक्लिंग के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो से ग्लासगो में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में पूरे देश की निगाहें अब उन्हीं पर टिकी हैं कि वह भारत को ट्रैक साइक्लिंग में एक और यादगार सफलता दिला सकें।

03:44 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: क्वार्टर फाइनल में हारीं ईशरूप नारंग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग में भारत की ईशरूप नारंग को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की एम्मा रीड ने उन्हें इप्पोन (Ippon) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में एम्मा रीड ने पहले वाजा-आरी (Waza-ari) हासिल कर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने 10 सेकेंड तक सफल होल्ड लगाकर मुकाबले का अंत इप्पोन के साथ किया और जीत अपने नाम कर ली।

हालांकि, इस हार के बावजूद ईशरूप नारंग का अभियान समाप्त नहीं हुआ है। उन्हें रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका मिलेगा। यदि वह अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करती हैं तो भारत की झोली में जूडो का एक और पदक आ सकता है। इससे पहले पुरुष वर्ग में भारत के अवतार सिंह (-100 किग्रा) और यश घंघास (+100 किग्रा) राउंड ऑफ-16 में हारकर बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब जूडो में भारत की आखिरी पदक उम्मीद ईशरूप नारंग पर टिकी है।

03:43 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: जूडो में अवतार सिंह भी बाहर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को एक और झटका लगा है। पुरुषों के -100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अवतार सिंह को साइप्रस के अरिस्टोस माइकल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली और निर्धारित समय तक कोई भी खिलाड़ी अंक हासिल नहीं कर सका। इसके बाद मुकाबला गोल्डन स्कोर में पहुंचा, जहां अरिस्टोस माइकल ने शानदार इप्पोन (Ippon) लगाकर जीत अपने नाम कर ली और अवतार सिंह का अभियान समाप्त कर दिया।

अवतार सिंह के बाहर होने के साथ ही पुरुषों की जूडो स्पर्धा में भारत की चुनौती खत्म हो गई। इससे पहले यश घंघास भी पुरुषों के +100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से हारकर बाहर हो चुके हैं। अब जूडो में भारत की पदक उम्मीदें केवल ईशरूप नारंग पर टिकी हैं, जिन्होंने महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की दौड़ बरकरार रखी है।

03:42 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: यश घंघास राउंड ऑफ-16 में हारे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो से भारत के लिए निराशाजनक खबर आई है। पुरुषों के +100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी यश घंघास को वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के दौरान व्हाइटहाउस ने बीच में ही निर्णायक युको हासिल कर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने पूरे मुकाबले में बढ़त बरकरार रखते हुए यश को वापसी का मौका नहीं दिया और अगले दौर में जगह बना ली।

यश घंघास के बाहर होने से पहले भारत के अवतार सिंह भी प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। अब जूडो में भारत की पदक उम्मीदें केवल ईशरूप नारंग पर टिकी हैं, जिन्होंने महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की दौड़ बरकरार रखी है।

03:42 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: साइक्लिंग में भारत को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साइक्लिंग की पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस में भारत का अभियान निराशाजनक रहा। भारतीय साइकिलिस्ट दिनेश कुमार हीट-2 में 4 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। दिनेश ने रेस के अंतिम चरण में शानदार वापसी की कोशिश की और आखिरी स्प्रिंट्स में अंक भी हासिल किए, लेकिन उनका यह प्रयास फाइनल का टिकट दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।

इससे पहले भारत के हर्षवीर सिंह सेखों भी रेस पूरी नहीं कर सके (DNF), जिससे भारतीय चुनौती को बड़ा झटका लगा। हर्षवीर के बाहर होने के बाद दिनेश पर उम्मीदें टिकी थीं, लेकिन वह भी अंतिम दौर में जगह बनाने से चूक गए। इसके साथ ही पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

02:52 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: जूडो में ईशरूप नारंग क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अंतिम दिन भारत की जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग ने शानदार शुरुआत करते हुए महिला 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। राउंड ऑफ-16 मुकाबले में ईशरूप ने मेजबान स्कॉटलैंड की निकोल वुड को रोमांचक मुकाबले में हराया। निर्धारित समय तक दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई अंक नहीं बन सका, जिसके बाद मुकाबला गोल्डन स्कोर में पहुंचा।

गोल्डन स्कोर में ईशरूप ने दबाव के बीच बेहतरीन संयम दिखाया और युको (Yuko) के आधार पर जीत दर्ज करते हुए घरेलू दर्शकों की पसंदीदा खिलाड़ी निकोल वुड को बाहर कर दिया। अब ईशरूप नारंग क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी और जीत दर्ज करने पर भारत के लिए पदक की उम्मीदें और मजबूत हो जाएंगी।

02:03 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: भारत का शेड्यूल (2 अगस्त, रविवार)

समय (IST) स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी / मुकाबला
2:09 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस (पहला दौर)
2:30 PM जूडो ईशरूप नरंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड), महिला -78 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
2:40 PM* जूडो अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस), पुरुष -100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
3:00 PM* जूडो यश घंघास – पुरुष +100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
नोट: जूडो में भारतीय खिलाड़ी शुरुआती मुकाबले जीतते हैं तो वे दिन में आगे के राउंड

और शाम से शुरू होने वाले सेमीफाइनल तथा पदक मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

3:51 PM ट्रैक साइक्लिंग रोनाल्डो सिंह – पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
7:30 PM से जूडो सेमीफाइनल (यदि भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करते हैं)
8:40 PM पैरा साइक्लिंग लीसा दास – महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
9:09 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल (यदि क्वालिफाई करते हैं)

02:03 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की शुरुआत करेगा अहमदाबाद

प्रतियोगिता के समापन समारोह में एक ऐतिहासिक पल भी देखने को मिलेगा। ग्लास्गो 2026 के समापन के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और होस्ट बैटन आधिकारिक रूप से अहमदाबाद को सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही भारत में होने वाले 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की औपचारिक मेजबानी यात्रा शुरू हो जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Attack On Pappu Yadav:कौन है सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाला सुमित? यूपी से दिल्ली इस काम के लिए आया था – Person Who Threw Slipper At Pappu Yadav Identified Accused Sumit Resident Of Bulandshahr

अपहरण का Live Video:बाजार से आ रही मां के हाथ से छीना बेटा, कार में डाल भागा किडनैपर; खुलासे से सब हैरान – Father Abducts 8-year-old Child In A Car In Broad Daylight In Mathura

फ्लैट में देह व्यापार:व्हाट्सएप पर महिलाओं की भेजते थे फोटो, पसंद आने पर सौदा बढ़ता था आगे, एक महिला रेस्क्यू – Brothel In Flat Photos Of Women Had Been Sent Via Whatsapp.

‘मैंने क्या अपराध किया?’:कथित हमले के बाद पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका; सांसद के आरोपों से गरमाई सियासत – What Crime I Committed Mp Pappu Yadav Fears Assassination Following Alleged Attack

Pakistan:पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका; सात लोगों की मौत, 18 गंभीर घायल; आत्मघाती हमले की आशंका – Seven Dead In Explosion During Swat Peace Rally In Nw Pakistan; Khyber Pakhtunkhwa Province

घर में फंदे पर मिला Mnc कर्मचारी का शव:बेटे के Video ने बढ़ाया मौत का रहस्य, बीवी की इन बातों ने उलझाई गुत्थी – Father Death Captured On Seven Year Old Son Mobile Phone In Gurugram

Leave a Comment