लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या आप सही तरीके से कर रहे हैं बच्चों की परवरिश? जानिए जेंटल पेरेंटिंग के नियम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gentle Parenting: आज के समय में बच्चों की परवरिश पहले से ज्यादा चुनौती भरी हो गई है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा समझदार, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी बने. लेकिन कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि बच्चे को ज्यादा सख्ती से संभालें या उसे पूरी आजादी दें. ऐसे में जेंटल पेरेंटिंग एक अच्छा तरीका माना जाता है. इसमें बच्चों को डर या डांट से नहीं, बल्कि प्यार, सम्मान और समझ के साथ सही रास्ता दिखाया जाता है.

क्या है जेंटल पेरेंटिंग?

जेंटल पेरेंटिंग बच्चों की परवरिश का एक ऐसा तरीका है, जिसमें उनकी भावनाओं को समझने पर जोर दिया जाता है. अगर बच्चा गुस्सा करता है या जिद करता है, तो उसे डांटने की बजाय पहले यह समझने की कोशिश की जाती है कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. इससे बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है और माता-पिता पर उसका भरोसा भी बढ़ता है

बच्चों की भावनाओं को समझें

अगर बच्चा रो रहा है या नाराज है, तो तुरंत डांटने की बजाय उसकी बात सुनें. शांत होकर उससे बात करें और उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इससे बच्चा खुलकर अपनी बात कहना सीखता है.

प्यार के साथ नियम भी बनाएं

जेंटल पेरेंटिंग का मतलब यह नहीं है कि बच्चे को हर बात की छूट दे दी जाए. घर के कुछ जरूरी नियम, जैसे समय पर सोना, पढ़ाई करना और स्क्रीन टाइम तय करना जरूरी है. इन नियमों को प्यार से समझाएं और खुद भी उनका पालन करें.

चिल्लाने की बजाय समझाएं

बच्चों पर बार-बार चिल्लाने से वे डर सकते हैं या अपनी बातें छिपाने लगते हैं. बेहतर है कि उनसे शांत तरीके से बात करें और समझाएं कि किस बात से परेशानी हुई.

सजा नहीं, जिम्मेदारी सिखाएं

अगर बच्चा कोई गलती करता है, तो उसे सिर्फ डांटने की बजाय उसके काम का परिणाम समझाएं. इससे वह अपनी जिम्मेदारी समझना सीखता है और धीरे-धीरे सही आदतें अपनाता है.

खुद भी बनें अच्छा उदाहरण

बच्चे वही सीखते हैं, जो अपने घर में देखते हैं. अगर माता-पिता मुश्किल समय में भी शांत रहते हैं और सम्मान से बात करते हैं, तो बच्चा भी वैसा ही व्यवहार सीखता है. इसलिए बच्चों को अच्छी सीख देने से पहले खुद भी वैसा व्यवहार करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के वायरल कैमरा एंगल जैसी गलती न दोहराएं, मम्मी-पापा को ऐसे दें परफेक्ट फोटो लेने की ट्रेनिंग

The post क्या आप सही तरीके से कर रहे हैं बच्चों की परवरिश? जानिए जेंटल पेरेंटिंग के नियम appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment