लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीलामी हो या ट्रेड, चेन्नई सुपर किंग्स कम रकम में बेहतरीन टैलेंट के चयन में कभी पीछे नहीं रही है. मगर इस बार रिपोर्ट्स कह रही हैं कि हार्दिक पांड्या के लिए CSK मैनेजमेंट अपनी सीमाएं लांघने को तैयार है. पिछले साल चेन्नई ने जबरदस्त ट्रेड करते हुए संजू सैमसन के साथ डील पक्की की थी. हाल ही में ऐसे दावे सामने आए कि आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे के बदले हार्दिक सीएसके में आ सकते हैं.

आयुष म्हात्रे वाकई एक बेहतरीन टैलेंट हैं और उन्हीं की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. दूसरी ओर शिवम दुबे सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर और एक फिनिशर होने का भार अपने कंधों पर उठाते आ रहे हैं. मगर यह भी सच्चाई है कि ड्वेन ब्रावो की रिटायरमेंट के बाद CSK सफलता को तरसती रही है.

कप्तान का सिर दर्द होगा कम

हार्दिक के बदले शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मुंबई इंडियंस में चले जाते हैं, तो हार्दिक के आने से दुबे की भरपाई तो हो जाएगी लेकिन ओपनिंग स्लॉट खाली हो जाएगा. जब भी स्पिन गेंदबाजी को काउंटर करना होता, तब-तब दुबे चेन्नई के लिए तुरुप के इक्के का काम करते रहे हैं. उनकी जगह स्पिन गेंदबाजी को काउंटर करने के लिए मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान को सेट किया जा सकता है.

सबसे अहम बात यह कि हार्दिक के आने से कप्तान ऋतुराज के लिए एक बहुत बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी. कप्तान को बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी फ्री-हैंड मिल जाएगा. वहीं बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए जबरदस्ती 8 और 9 नंबर तक ऑलराउंडरों को खिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चूंकि हार्दिक मिडिल ऑर्डर में मौजूद रहेंगे, ऐसे में कप्तान एक अतिरिक्त स्पेशलिस्ट बॉलर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर पाएगा.

अगर शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस चले गए तो…

मगर इस ट्रेड का दूसरा पहलू यह है कि चेन्नई की तरफ से आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे नहीं बल्कि डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे का ऑफर रखा गया था. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. अगर दुबे और ब्रेविस, दोनों चले गए तो चेन्नई के 2 वर्ल्ड क्लास मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और दोनों फिनिशर, चले जाएंगे. यह किसी 440 वोल्ट के झटके से कम नहीं होगा. क्योंकि CSK के मौजूदा स्क्वाड में ब्रेविस और दुबे के अलावा कोई ऐसा विश्वसनीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नजर नहीं आता.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर

स्टीफन फ्लेमिंग भी जा चुके हैं

चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने जाहिर तौर पर एमएस धोनी से आगे का सोचना शुरू कर दिया है. चूंकि कोच स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड के टेस्ट कोच बन चुके हैं, इसलिए IPL 2027 में चेन्नई को उनका साथ भी नहीं मिलेगा. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हार्दिक जैसा सीनियर खिलाड़ी चेन्नई की टीम में आए और ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम को संभालें.

यह भी पढ़ें:

CWG 2026: अकेले बॉक्सिंग में आएंगे 10 गोल्ड मेडल, देखें आज भारत का पूरा शेड्यूल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment