लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम नवमी पर ‘रामायण’ को लेकर नमित मल्होत्रा का बड़ा ऐलान, हनुमान जयंती पर दिखाएंगे ‘भगवान राम’ की पहली झलक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसे नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया है और नामित मल्होत्रा ​​ने इसे प्रोड्यूस किया है. इस दो पार्ट वाली महागाथा के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और  निर्माता नामित मल्होत्रा ​​ने राम नवमी के शुभ मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘रामायण’ के इस सफर के पीछे की कहानी बताई है साथ ही फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया है. 

नामित मल्होत्रा ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट
 पोस्ट को शेयर करते हुए नामित मल्होत्रा ​​ने लिखा, “शुभ राम नवमी, यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और हमने जो भी कदम उठाया है, वह गहरी ज़िम्मेदारी, भक्ति और लगन से प्रेरित रहा है, ताकि हम अपनी रामायण को उसके सबसे सच्चे रूप और भव्यता के साथ, पूरी ईमानदारी से जीवंत कर सकें.”

हम अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए एक्साइटेड, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे. आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद, नमित मल्होत्रा.”

 

अनाउंसमेंट से फैंस एक्साइटेड
रामायण से राम की अगली झलक की अनाउंसमेंट होने से फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं. एक फ़ैन ने लिखा, “दिन गिन रहा हूं” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “बहुत बेसब्री से इंतज़ार है!!” तीसरे कमेंट में लिखा था, “सुपरस्टार रणबीर कपूर की तरफ़ से एक ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस आने वाली है.”

जल्द प्रमोशन होने वाला है शुरू
इस बीच, वैरायटी इंडिया ने हाल ही में रिपोर्ट दी है कि ‘रामायण’ की टीम कथित तौर पर यूएसए में फ़िल्म का प्रमोशनल टूर शुरू करने की तैयारी में है. पोस्टर और पहला टीज़र सामने आने के बाद, यह इस प्रोजेक्ट का पहला ऑफिशियल प्रमोशन होगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि रणबीर कपूर (जो फ़िल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं), डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ के साथ मिलकर आने वाले दिनों में मीडिया से बातचीत करेंगे. बताया जा रहा है कि इस इवेंट में इस बड़े बजट की फ़िल्म से जुड़ी कुछ खास चीज़ें दिखाई जाएंगी. 

‘रामायण’ स्टार कास्ट
बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी जबकि रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे. वहीं सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे.  रामायण एक ऐसी फिल्म बनती जा रही है जो पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल स्पेक्टेकल साबित हो सकती है, और अब सबकी नजरें हनुमान जयंती पर ‘राम’ के अनावरण पर टिकी हैं. बता दें कि ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस दिवाली को रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment