लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sawan 2026 Live:सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि – Sawan 2026 Live Updates Savan First Day Puja Vidhi Shubh Muhurat Samagri And Wishes In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:09 AM, 30-Jul-2026

Shiv Aarti Om Jai Shiv Omkara: सावन में शिव आरती का महत्व… ऊं जय शिव ओंकारा…

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आज से आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है और यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन माह के दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने का खास महत्व होता है। इसके अलावा शिवजी की पूजा में मंत्र, चालीसा का पाठ और अंत में आरती करने के खास महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार पूजा के अंत में आरती करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आइए पढ़ते हैं भगवान शिव की संपूर्ण आरती…. ऊं जय शिव ओंकारा…

शिव जी की आरती 

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसानन गरूड़ासन

वृषवाहन साजे।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला।

शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी।।

ओम जय शिव ओंकारा।।

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे।।

ओम जय शिव ओंकारा।। ओम जय शिव ओंकारा।।

 

10:38 AM, 30-Jul-2026

Sawan Puja Vidhi 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें ?

सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है और इसके साथ ही शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है और इस माह में शिवजी की पूजा करने से सभी भोलेभंडारी सभी तरह का मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन के महीने में शिवलिंग का विशेष रूप से अभिषेक और पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं सावन में शिवलिंग के पूजा कैसे करें।

– सावन में शिवजी की पूजा और दर्शन करने के लिए सुबह का समय अच्छा होगा लेकिन किसी कारण से अगर आपके समय का अभाव है तो शाम के समय भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। 

– शिवजी की पूजा में तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

– इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करें। 

– पूजा के दौरान लगातार मन में ऊं नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 

– शिवजी की पूजा बेलपत्र, चंदन, भस्म, धतूरा, शमी पत्र, इत्र, आंकड़े और फूल अर्पित करें।

– पूजन सामग्री के दौरान भोग लगाएं और धूप और दीपक जलाएं।

– शिवजी का आरती करें और पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगे। 

 

10:18 AM, 30-Jul-2026

Sawan Wishes Hindi: सावन महीने की शुभकामना संदेश

आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। जो 28 अगस्त तक चलेगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने के विशेष महत्व होता है, जिसमें शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने का विधान होता है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे जो 3 , 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे। सावन के शुरू होने पर लोग अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों का शुभकामना संदेश भेजते हैं। आइए पढ़ते हैं सावन महीने की शुभकामना संदेश।

सावन शुभकामना संदेश 

अद्भुत भोले तेरी माया,

अमरनाथ में डेरा जमाया

नीलकंठ में तेरा साया,

तू ही मेरे दिल में समाया

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

ना किसी अभाव में जीते हैं,

ना किसी के प्रभाव में जीते हैं

भगवान शिव के भक्त हैं हम,

सिर्फ अपने स्वभाव में जीते हैं

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान शिव की भक्ति में है शक्ति

जो दिल से करता है पूजा

उसकी पूरी होती है हर मनोकामना

भगवान शिव की बरसती असीम कृपा

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

शिव की जटाओं जैसी शीतलता मिले,

मन को हर पल सुकून की राहत मिले

दूर हों जीवन के सारे गम और अंधेरे,

महादेव करें खुशियों से उजाले घनेरे

सावन की शुभकामनाएं

शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,

सावन के महीने में मिले आपको हर खुशी और समृद्धि

सावन के पावन महीने की हार्दिक शुभकामनाएं

हर हर महादेव

09:58 AM, 30-Jul-2026

Sawan Ki Shivratri 2026: कब है सावन की शिवरात्रि और महत्व 

सावन के महीने शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन शिवरात्रि का पर्व कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त को सुबह 04 बजकर 53 मिनट से होगी और इसका समापन 12 अगस्त को देर रात 01 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन रात्रि के चारों पहर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। 

09:45 AM, 30-Jul-2026

Sawan Somwar 2026 Kab Se Hai: कब है सावन का पहला सोमवार

आज से सावन का महीना शुरू हो गया। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवजी की पूजा और व्रत रखने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। सावन में पड़ने वाले सोमवार व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर शिवलिंग की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। ऐसे में सावन सोमवार जलाभिषेक करने और बेलपत्र व धतूरा चढ़ाना बहुत ही लाभकारी रहता है। 

09:29 AM, 30-Jul-2026

Sawan Upay 2026: शिवलिंग पर काले तिल से करें अभिषेक

सावन में शिवजी की पूजा और अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा सावन में ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप है और परेशान हैं, उनको सावन के पहले दिन शिव मंदिर में जाकर जल में काला तिल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शनिदोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सभी तरह की मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। 

 

09:18 AM, 30-Jul-2026

Sawan Shivrati 2026: कब है सावन शिवरात्रि ?

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में सावन के महीने मासिक शिवरात्रि का महत्व काफी बढ़ जाता है। मासिक शिवरात्रि में शिवजी की पूजा, रुद्राभिषेक, व्रत और शिवजी के मंत्रों का जाप करना कई गुना अधिक फलदायी हो जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। 

09:06 AM, 30-Jul-2026

Sawan 2026: सावन में इन चीजों को करने से करें परहेज

– सावन के पवित्र महीने में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और तले-भुनी चीजों से परहेज करें।

– सावन महीने के दौरान बाल, नाखून और दाढ़ी काटने से परहेज करें।

– सावन में दूध पीने से बचें बल्कि कच्चे दूध से जलाभिषेक करें। 

– सावन में वाद-विवाद से बचें और किसी से कड़वी बातें न बोलें।

08:54 AM, 30-Jul-2026

मेष और वृश्चिक राशि वाले सावन में ऐसे करें शिव पूजा

मेष और वृश्चिक- ज्योतिष में मेष और वृश्चिक राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। मंगल ग्रह की पूजा शिवलिंग के रूप में करने का विधान है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सावन के महीने में शिवजी का दही से अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर लाल गुलाब और मसूर की दाल अर्पित करें। 

 

08:48 AM, 30-Jul-2026

Sawan 2026: सावन में क्या करें 

-सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र करें अर्पित।

– सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान लगातार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

– सावन में अपने खान-पान पर संयम रखें और पूरी तरह से सात्विक रहें। 

– सावन के महीने में जरूरतमंदों को भोजन, अन्न और वस्त्र का दान करें। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Google Pay में आया Gemini Ai का सपोर्ट:अब एप रखेगा आपके खर्च का हिसाब; Sip, टैक्स और सेविंग्स पर देगा सलाह – Google Pay Gemini Ai Ask Google Pay Feature Sip Tax Analysis

Ramayana Trailer Ranbir Kapoor In Double Role To Rakul Preet Arun Govil And Other Actors Characters Reveal – Entertainment News: Amar Ujala

परिवार का दावा:मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस; दामाद का पकड़ लिया हाथ – Up Woman Reportedly Shows Signs Of Life 40 Hours After Death, Rushed To Hospital Before Last Rites

सीएम योगी का अफजाल पर निशाना:बोले- जहां का सांसद अवैध लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां के भगवान ही मालिक – Cm Yogi Targets Afzal God Save Constituency Where Mp Busy Getting Illegal Licenses Made In Ghazipur

Up:भारी वाहन हुए डायवर्ट, दो अगस्त से बसों का बदलेगा रूट, इन मार्गों से चलेंगी बसें; चार से वन-वे व्यवस्था – Meerut Bus Route Diversion Heavy Vehicles Diverted Amid Kanwar Yatra Check Details In Hindi

Sonam Wangchuk Video:वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, परीक्षा सुधार से लेकर एंटी पेपर लीक बिल पर क्या बोले? – Sonam Wangchuk New Video Indian Railways Praise Education Reforms Cjp Agreement Anti Paper Leak Bill

Leave a Comment