लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर, शाहरुख -आदित्य चोपड़ा को दिया क्रेडिट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


गुरु पूर्णिमा के मौके पर 29 जुलाई को फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी जिंदगी के दो सबसे बड़े गुरुओं, आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान, का शुक्रिया अदा किया. करण ने एक इमोशनल पोस्ट में बताया कि कैसे इन दोनों ने उनके सपनों को हकीकत में बदलने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्मों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया, जबकि शाहरुख खान ने उन पर उस समय भरोसा जताया, जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म भी निर्देशित नहीं की थी. 

गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा के साथ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने आदित्य चोपड़ा के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि जब वो आगे की पढ़ाई के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे, तब आदित्य ने उन्हें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने का मौका दिया.

कैप्शन में लिखी ये बात
करण जौहर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘दो बातचीत ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी. पहली बातचीत रात 1 बजे आदित्य चोपड़ा से हुई, जब उन्होंने मुझे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में असिस्टेंट बनने का ऑफर दिया. उस समय मैं आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाला था. उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे डायरेक्टर बनना चाहिए. अगर मैंने इस रास्ते को नहीं चुना, तो ये मेरी सबसे बड़ी गलती होगी.’

ये भी पढ़ेंः आमिर खान को भेजी गई धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने की सबक सिखाने की बात

करण ने आगे बताया, ‘उस रात मैं सो नहीं पाया. अगली सुबह मैं अपने पिता के पास गया और उनसे अपनी जिंदगी का एक साल मांगा, ताकि मैं फिल्म के सेट पर काम कर सकूं. पापा ने मुझसे पूछा, ‘क्या तुम्हें सेट पर काम करना आता है?’ मैंने साफ कहा, ‘नहीं.’ फिर उन्होंने पूछा, ‘क्या तुम मेहनत करोगे और हर बात मानोगे?’ मैंने हां कहा. तब उन्होंने कहा, ‘इससे तुम अच्छे प्रोड्यूसर बन सकते हो, लेकिन डायरेक्टर बनने के लिए सिर्फ एक चीज चाहिए वो है जुनून.’ उस समय शायद सिर्फ आदित्य चोपड़ा ही थे, जिन्हें मुझ पर और मेरे जुनून पर पूरा भरोसा था.’

शाहरुख खान के लिए कही ये बात
शाहरुख खान को याद करते हुए करण जौहर ने लिखा, ‘हम स्विट्जरलैंड में थे. मैं पहाड़ों को देख रहा था और घर की याद आने का बहाना कर रहा था. तभी शाहरुख मेरे पास आए और बोले, ‘तू डायरेक्टर बनेगा और तेरी पहली फिल्म मैं करूंगा.’ मुझे लगा कि शायद कम ऑक्सीजन की वजह से वो ऐसा कह रहे हैं, लेकिन वो पूरी तरह सीरियस थे. इंडिया लौटने के बाद उन्होंने मेरे पिता से भी इस बारे में बात की. मेरे पिता को भी पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन शाहरुख अपने फैसले पर कायम रहे.’

‘मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं’
करण ने आगे लिखा, ‘आज तक मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा क्यों किया, ठीक वैसे ही जैसे आदित्य चोपड़ा ने किया था. आदित्य और भाई (शाहरुख), मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं. मेरी हर सक्सेस, हर कमी, हर जीत और हर हार में आप दोनों का सबसे बड़ा योगदान है. आज मैं जो भी कहानियां सुना पा रहा हूं, वो सिर्फ आप दोनों की वजह से ही संभव है. गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं.’

करण जौहर की इस पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने खूब प्यार लुटाया. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर जल्द ही ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में एक बार फिर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे.

ये भी पढ़ेंः न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment