लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 30 मार्च को होगा रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज में पहले भी देरी हो चुकी है और अब खबर है कि ये फिल्म फिर से पोस्टपोन हो सकती है. इसकी वजह ‘धुरंधर 2’ से टकराव बताया जा रहा है. वहीं, एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर कब रिलीज हो सकता है.

भूत बंगला का ट्रेलर कब आएगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज हो सकता है. बताया गया है कि मेकर्स इसे फिल्म रिलीज से करीब दो हफ्ते पहले लॉन्च करना चाहते हैं. टीज़र में पहले ही फिल्म की दुनिया और किरदार दिखाए जा चुके हैं, जबकि ट्रेलर में कहानी, कॉमेडी और फिल्म का मजेदार पागलपन साफ नजर आएगा.

कब रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार स्टारर और प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ के मेकर्स 10 अप्रैल की रिलीज को लेकर फिर से सोच रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अभी भी बड़ी संख्या में दर्शकों को खींच रही है. इसलिए मेकर्स अपनी रिलीज स्ट्रैटेजी बदल सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की लगातार चल रही पॉपुलैरिटी जल्दी कम होती नहीं दिख रही है. ऐसे में भूत बंगला के मेकर्स अब इसकी रिलीज एक हफ्ते आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ चौथे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, जो ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट के आसपास ही होगा.

इसलिए रिलीज टालने से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फायदा मिल सकता है. साथ ही, 17 अप्रैल को अभी कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे यह तारीख मेकर्स के लिए बेहतर ऑप्शन मानी जा रही है.

बता दें, ‘भूत बंगला’ अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी नजर आएंगे. फिल्म को  लेकर दर्शको में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘वो दिल का दौर था…’, ‘गदर 3’ को लेकर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, 2027 में मिलेगी खुशखबरी!

28 साल में एक ही टाइटल से बनीं 9 फिल्में, जिसने मेकर्स को कर दिया कंगाल, स्टारडम भी नहीं आया काम

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को लेकर आया अपडेट, फिल्म पर CBFC ने लगाया मुहर, दिया A सर्टिफिकेट

Sunday Box Office: संडे को फिर ‘पेद्दी’ ने मचाया धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कंगनाृ और मनोज की फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें- कलेक्शन

Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?

Peddi BO Day 9: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे संडे मचाई धूम, जमकर छापे नोट, 4 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये तगड़ा रिकॉर्ड

Leave a Comment