लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Video:संसद के बाहर बढ़ी सियासी गर्मी, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप; कार्ति चिदंबरम ने दिया क्या जवाब? – Nishikant-dubey-karti-chidambaram-verbal-spat-outside-parliament-video-monsoon-session

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संसद में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी नोंकझोक के कई मामले सामने आए। प्रियंका गांधी की नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से लेकर अखिलेश यादव के प्रधान के इस्तीफे से प्रधानमंत्री को बचाने के बयान चर्चा में रहे। इसी दौरान संसद के बाहर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के बीच एक बहस का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता निशिकांत दुबे एक सांसद के ब्रिटेन की एक फर्म से संबंध होने का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम जवाब देते हुए नजर आते हैं कि वो निदेशक क्यों हैं? मैं आपको बताऊंगा कि कंपनी कैसे काम करती है? इतना कहने के बाद कार्ति चिदंबरम संसद की ओर आगे बढ़ गए। दुबे और चिदंबरम के बीच यह बहस ज्यादा लंबी नहीं चली। 

लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने किससे कहा- ‘खुद मियां फजीहत, दूसरों को नसीहत’

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर बहस के दौरान विपक्ष के नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उपायों का समर्थन करने के बजाय राजनीति में लिप्त हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए, ठाकुर ने कहा, “मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगा: ‘खुद मियां फजीहत, दूसरों को नसीहत’।”

ठाकुर ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता की “बेचैनी और छटपटाहट” को समझते हैं, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री के आवास में प्रवेश का अवसर नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को लगा कि देश के युवाओं ने, न अखिलेश ने, न किसी राजनीतिक दल ने उनसे पूछा, तो वह क्या करें? इसलिए उन्होंने वही किया जो किसी भी विपक्ष के नेता को नहीं करना चाहिए – वह प्रधानमंत्री के आवास के बाहर जाकर लेट गए।”

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर अनुचित साधनों के खिलाफ उपायों पर उनके पिछले रुख के लिए निशाना साधते हुए, ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार के दौरान लाए गए नकल-विरोधी कानून को याद किया। उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि जब उनके पिता मुलायम सिंह यादव सत्ता में थे, तब उन्होंने क्या भाषण दिए थे। ठाकुर ने अखिलेश के भाषणों का हवाला देते हुए कहा कि वह कहते थे कि “हम सभी ने थोड़ी बहुत नकल की होगी, थोड़ी बहुत नकल चलती है, अगर सब थोड़ी-थोड़ी करें तो क्या होगा, जब हम सत्ता में आएंगे तो क्या होगा – हम नकल करने वालों को जाने देंगे, सपा को वोट दें।”

प्रियंका गांधी के किस बयान पर हुआ हंगामा?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ”प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की।” इस पर स्पीकर ने उनको टोका और सत्तापक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। 

संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा, ”प्रियंका गांधी ने जो कहा, हमारे नए शिक्षा मंत्री पर जो टिप्पणी की, वह चरित्र हनन है एक तरीके से। हम उम्मीद नहीं करते ऐसी बातों की। इसे रिकॉर्ड से हटाया जाए। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर संसद में डिबेट के स्तर को ना गिराएं। जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। अगर आप ऑथेंटिकेट नहीं कर सकती हैं तो माफी मांगनी चाहिए।” हालांकि इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इसका प्रमाण उपलब्ध कर देंगी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पहल:दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर, 1,300 को मिलेगा परमिट; ट्रांसजेंडर्स भी योजना के पात्र – Delhi Cabinet Approves Durga E-auto Scheme; Transgender Individuals Also Eligible

आज का राशिफल 24 सितंबर:मेष, मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता और प्रमोशन की खुशखबरी, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग – Today Prediction Horoscope Of 24 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

यमुना में घुला जहर सब्जियों में पहुंचा:डीयू के अध्ययन में मिली भारी धातुओं की अधिक मात्रा, निगरानी की सिफारिश – Toxins From The Yamuna Have Reached Vegetables: Du Study Finds High Levels Of Heavy Metals.

राज्यसभा चुनाव: विधानसभा से पहले होगी विधायकों की निष्ठा की परख, तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में अखिलेश

Asian Games Day-5 Live:वुशु के फाइनल में हारीं रोशिबिना, जीता रजत; रोइंग में सलमान-सतनाम ने जीता कांस्य – Asian Games Day 5 Live Updates: India Schedule Medal Tally Shooting Boxing Hockey Results News In Hindi

यूपी:चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी न बनाए जाने पर उठे सवाल, अधिवक्ताओं के घेराव पर बुलाई पीएसी – Up Theft Of Offerings At Ram Mandir Champat Rai, Anil Mishra, And Gopal Rao As Accused; Pac Called In Followi

Leave a Comment