लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘यह सम्मान नहीं, बर्बादी का जश्न’:संसद में धर्मेंद्र प्रधान के अभिनंदन पर राहुल गांधी का तंज, सरकार को घेरा – Rahul Gandhi Attacks Govt Over Dharmendra Pradhan Parliament Welcome

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संसद परिसर में सोमवार को जबरदस्त राजनीतिक बवाल देखने को मिला। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इस स्वागत समारोह को देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।

युवाओं का आक्रोश और मंत्री का इस्तीफा

राहुल गांधी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पर सीधे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किसी नैतिकता के आधार पर नहीं आया था। देश के छात्र और युवा लंबे समय से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। युवाओं के इसी भारी आक्रोश के डर से उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

विपक्ष के नेता ने हाल की दुखद घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लचर व्यवस्था के कारण हाल ही में 26 मासूम बच्चों की जान चली गई। लाखों योग्य छात्र आज अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। इन तमाम विफलताओं के लिए सीधे तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अलग-अलग झंडे, एक ही तरीका’: भाजपा और कांग्रेस पर क्यों भड़कीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि? जानें पूरी बात

संसद के मकर द्वार पर राजनीतिक तमाशा!

संसद के मकर द्वार पर एनडीए सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान को माला पहनाई और नारेबाजी की। विपक्षी नेता राहुल गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था तबाह हुई, उसका अभिनंदन करना शर्मनाक है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई सम्मान समारोह नहीं है। यह तो देश के करोड़ों बच्चों की तबाही का जश्न मनाने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष इस गंभीर संकट को दबाने के लिए जानबूझकर राजनीतिक तमाशा बना रहा है।

क्या पेपर लीक ही भाजपा की बड़ी उपलब्धि: जयराम रमेश

कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान का इस तरह स्वागत कर रहे हैं, मानो उन्होंने कोई बहुत बड़ा महान काम किया हो। जयराम रमेश ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि पूरा देश देख चुका है कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में भी पेपर लीक के लिए माफी नहीं मांगी। उल्टे उन्होंने छात्रों पर ही गुमराह होने का आरोप लगा दिया। इसके बाद केंद्र सरकार के तमाम मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। 

जयराम रमेश ने भी भाजपा से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि पार्टी आखिर धर्मेंद्र प्रधान का किस बात के लिए अभिनंदन कर रही है? उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या पेपर लीक, चरमराती शिक्षा व्यवस्था, छात्रों पर लाठीचार्ज और पेलेट गन चलाए जाने के बावजूद प्रधान का काम तारीफ के काबिल था? अगर नहीं, तो फिर यह सम्मान किसलिए दिया जा रहा है? और अगर हां, तो क्या भाजपा देश के युवाओं और छात्रों को यही संदेश देना चाहती है?’ कांग्रेस ने साफ किया कि देश का युवा इस पूरे वाकये को देख रहा है और सरकार से इन गंभीर सवालों के सीधे जवाब मांगता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

केंद्र-लद्दाख वार्ता:बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी – Centre-ladakh Talks: Dialogue Remains Inconclusive

आज का राशिफल 12 सितंबर:कुछ राशियों को प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 12 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment