लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Awagah Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Nai Awaz – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अवगाह और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अवगाह, जिसका अर्थ है- अथाह, बहुत गहरा, कठिन। प्रस्तुत है रामधारी सिंह "दिनकर" की कविता- नई आवाज 
                                                                 
                            

कभी की जा चुकीं नीचे यहाँ की वेदनाएँ,
नए स्वर के लिए तू क्या गगन को छानता है ?

[1]

बताएँ भेद क्या तारे ? उन्हें कुछ ज्ञात भी हो,
कहे क्या चाँद ? उसके पास कोई बात भी हो।
निशानी तो घटा पर है, मगर, किसके चरण की ?
यहाँ पर भी नहीं यह राज़ कोई जानता है।

[2]

सनातन है, अचल है, स्वर्ग चलता ही नहीं है;
तृषा की आग में पड़कर पिघलता ही नहीं है।
मजे मालूम ही जिसको नहीं बेताबियों के,
नई आवाज की दुनिया उसे क्यों मानता है ?

[3]

धुओं का देश है नादान ! यह छलना बड़ी है,
नई अनुभूतियों की खान वह नीचे पड़ी है।
मुसीबत से बिंधी जो जिन्दगी, रौशन हुई वह,
किरण को ढूँढता लेकिन, नहीं पहचानता है।

[4]

गगन में तो नहीं बाकी, जरा कुछ है असल में,
नए स्वर का भरा है कोष पर, अब तक अतल में।
कढ़ेगी तोड़कर कारा अभी धारा सुधा की,
शरासन को श्रवण तक तू नहीं क्यों तानता है ?

[5]

नया स्वर खोजनेवाले ! तलातल तोड़ता जा,
कदम जिस पर पड़े तेरे, सतह वह छोड़ते जा;
नई झंकार की दुनिया खत्म होती कहाँ पर ?
वही कुछ जानता, सीमा नहीं जो मानता है।

[6]

वहाँ क्या है कि फव्वारे जहाँ से छूटते हैं,
जरा-सी नम हुई मिट्टी कि अंकुर फूटते हैं ?
बरसता जो गगन से वह जमा होता मही में,
उतरने को अतल में क्यों नहीं हठ ठानता है ?

[7]

हृदय-जल में सिमट कर डूब, इसकी थाह तो ले,
रसों के ताल में नीचे उतर अवगाह तो ले।
सरोवर छोड़ कर तू बूँद पीने की खुशी में,
गगन के फूल पर शायक वृथा संधानता है।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

5 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 28 July:इन चार राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 28 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Iran-us Talks:ट्रंप के किस दावे को ईरान ने किया खारिज? बोला- वार्ता की भीख मांगना हमारे डीएनए में नहीं – Iran Rejects Trumps Claim Of Us Talks Says Begging For Negotiations Is Not In Our Dna

69000 शिक्षक भर्ती:सरकार बोली पहले से नियुक्त को प्रभावित किए बना समायोजन, कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – 69000 Teacher Recruitment: Government Bids To Make Adjustments Without Affecting Those Already Appointed

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan:राहुल ने की प्रदर्शनकारी इरफान से मुलाकात, बोले- ऐसे युवा ही देश की ताकत – Rahul Gandhi Meets Cjp Protester Mohammad Irfan

Iran-us War:क्या ईरान ने मानी हार? ट्रंप बोले- ‘हमले रोकने की गुहार लगाई; खुद बढ़ाया बातचीत का हाथ – Has Iran Conceded Defeat Trump Says They Pleaded To Stop Attacks They Themselves Extended Hand For Talks

‘राम कपूर की आदत है लोगों को किस करने की’; नमन शॉ का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- ‘उनकी वजह से मुझ पर सवाल उठे’ – Naman Shaw Recalled Incident From Kasamh Se Set About Ram Kapoor Behaviour Says Ram Has Habit Kissing People

Leave a Comment