भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 35 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले टीम इंडिया को उनकी कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
जिम्बाब्वे के लिए बर्ल का पचासा
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही, लेकिन रेयान बर्ल ने दमदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाया। हालांकि, उनका अर्धशतक भी टीम को जीत नहीं दिला सका। बर्ल 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, वेस्ले माधेवेरे ने 28 और बेन करन ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को दो सफलता मिली। अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।


