लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘नौल’ का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चीन के दक्षिणी हिस्से पर चक्रवात ‘नौल’ (Noul) का खतरा तेजी से बढ़ गया है. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चक्रवात के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने की आशंका के बीच ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जो चीन की चक्रवात चेतावनी प्रणाली में सबसे उच्च स्तर की चेतावनी है. खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई आपात कदम उठाए हैं, जबकि हांगकांग में सैकड़ों उड़ानें और हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं.

गुआंगदोंग तट से टकराएगा चक्रवात ‘नौल’

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार देर रात जारी अपने बुलेटिन में बताया कि इस वर्ष का 12वां चक्रवात ‘नौल’ दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने की ओर बढ़ रहा है. केंद्र के अनुसार, शनिवार देर रात चक्रवात का केंद्र गुआंगदोंग के हुइझोउ शहर की हुइदोंग काउंटी से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र के ऊपर स्थित था.

फोर्स-14 तक पहुंचीं हवाएं, और ताकतवर होगा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के केंद्र के पास हवाओं की अधिकतम तीव्रता फोर्स-14 तक पहुंच चुकी है. अनुमान है कि चक्रवात करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इस दौरान इसकी ताकत और बढ़ सकती है.  सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, गुआंगदोंग तट से टकराने के बाद चक्रवात उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा.

ये भी पढ़ें: CAA से किसान आंदोलन तक… 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद

बाढ़ और चक्रवात को लेकर बढ़ाई गई आपात तैयारी

चक्रवात के खतरे को देखते हुए चीन के राष्ट्रीय बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने गुआंगदोंग प्रांत में बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए आपात प्रतिक्रिया तीसरे स्तर तक बढ़ा दी है. वहीं, जियांग्शी और हुनान प्रांतों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए चौथे स्तर की आपात प्रतिक्रिया लागू कर दी गई है.

हांगकांग में भी अलर्ट, उड़ानें और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए हांगकांग मौसम विभाग ने भी शनिवार को आपात उपाय लागू कर दिए.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, संभावित आपदा से लोगों की सुरक्षा के लिए गृह मामलों के विभाग ने 28 अस्थायी आश्रय स्थल भी खोल दिए हैं. चीन और हांगकांग के प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है. राहत एवं बचाव एजेंसियों को भी संभावित आपदा से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है.

(इनपुट-भाषा)

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment