लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तेहरान में भारतीय दूतावास ने बताया कि शुक्रवार (24 जुलाई) को ईरान की समुद्री सीमा में मोजाम्बिक के झंडे वाले एक LPG टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें 28 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. दूतावास ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है.

भारतीय समुद्री कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रेड यूनियन फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि दिशा नाम के जहाज पर फारस की खाड़ी जाते समय होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अज्ञात मिसाइल से हमला किया गया.

शिपिंग में लगातार रुकावट
ईरान और ओमान के बीच मौजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में टकराव शुरू होने से पहले दुनिया भर में होने वाली ऊर्जा सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से भेजा जाता था. जुलाई की शुरुआत में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हुई कमजोर युद्धविराम संधि के टूटने के बाद से तनाव बढ़ गया है, जिससे दोनों पक्षों के बीच फिर से हमले शुरू हो गए हैं और इस जलमार्ग से होने वाली शिपिंग में और रुकावट आ रही है.

‘सभी भारतीय क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित’
तेहरान में भारतीय दूतावास के अनुसार शुक्रवार को एलपीजी टैंकर दिशा पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही कूटनीतिक स्तर पर त्वरित कदम उठाए गए. दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया, “उक्त पोत पर कुल 28 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद हैं. दूतावास संबंधित ईरानी अधिकारियों के साथ सीधे संपर्क में है. यह पुष्टि कि जाती है कि जहाज पर सवार सभी भारतीय क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं.” 

दूतावास ने स्पष्ट किया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और ईरानी प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है. बयान में जहाज को हुए नुकसान या घटना के सटीक कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

दरअसल कामर्शियल शिपिंग रूट पर लगातार हो रही इन घटनाओं ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल के महीनों में कई समुद्री क्षेत्रों में व्यापारिक पोतों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षा तंत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

ये भी पढ़ें

‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो…’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा

‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो…’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद…

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव

France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल

Leave a Comment