लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

खौफनाक वारदात:पहले गोली मारकर दोस्त की हत्या, फिर तीन घंटे कार में शव रखकर घूमा; इस वजह से खुद बुलाई पुलिस – Friend Hatched Murder Plot Three Months Ago Accused Drove Around With Body In Car For Three Hours

[sm_links_style1]

एसीपी ने बताया कि विजय ने कहानी बताई कि दो युवक आए और गोली मारकर भाग गए, लेकिन उसकी कहानी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या कराने की बात कबूल ली। विजय ने बताया कि अमित उसके रेस्तरां का टेंडर लेना चाह रहा था। उसी ने ठेकेदार भाटी से उसे रेस्तरां खाली करने का नोटिस दिलाया। इसी वजह से तीन माह पहले अपने पार्टनर विपिन और कर्मचारी सागर के साथ मिलकर उसने हत्या की साजिश रची थी। 

 


Friend hatched murder plot three months ago accused drove around with body in car for three hours

दोस्त का कत्ल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गुरुग्राम के रेस्तरां संचालक अमित सैनी की हत्या में पुलिस ने उन्हीं के दोस्त विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के समक्ष कबूल किया वह अमित की हत्या के बाद शव को कार में तीन घंटे तक गाजियाबाद की सड़कों पर घूमता रहा, लेकिन वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाया। इसके बाद वह डर गया और पुलिस को कॉल करके बुलाया। हालांकि जो कहानी उसने पुलिस को बताई थी वह बहुत ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी घटना बया कर दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने विजय शर्मा, विपिन और सागर के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।


Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]