लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cwg 2026 Day 2:पैरा तैराक पदक की दौड़ में शामिल, पैरा पावरलिफ्टिंग में मिली निराशा; लॉन बॉल में जीत – Commonwealth Games 2026 Day 2: Boxing Swimming Track Cycling Para Powerlifting Athletics Results Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का दूसरा दिन फिलहाल जारी है। पैरा तैराकी और पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भारत पदक की दौड़ में बना हुआ है। लेकिन पैरा पावरलिफ्टिंग में टीम को निराशा मिली है। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में भारत पदक लाने के करीब था, लेकिन अंत में पिछड़ गया। आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेल के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ? 

बुडिगिना-इमाम फाइनल में 

पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। हीट में हिस्सा लेने वाले सभी आठ तैराक फाइनल में पहुंचे। बुडिगिना ने 57.10 सेकेंड के समय के साथ हीट में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इमाम अली 1:05.32 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे। एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पैरा तैराकी श्रेणी है।

श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में

दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में संयुक्त 14वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके नटराज ने 25.52 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त 14वां स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल के लिए हीट से शीर्ष-16 तैराकों का चयन किया गया। नटराज अपनी आठ खिलाड़ियों वाली हीट में पांचवें स्थान पर रहे। 

पदक से चूके पैरा पावरलिफ्टर

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन भारत पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक लाने से चूक गया। भारत के लिए अशोक मलिक और परमजीत कुमार पदक की दौड़ में थे, लेकिन पुरुषों की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत की चुनौती का अंत निराशाजनक रहा। दोनों भारतीय पैरा पावरलिफ्टर पदक जीतने से चूक गए। वहीं, महिला लाइटवेट वर्ग में भी भारत खाली हाथ रहा। अशोक अपने अंतिम प्रयास में 205 किग्रा का भार उठाने में असफल रहे और चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, उन्होंने 200 किग्रा का अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत भार उठाकर 143.8 अंक हासिल किए। वहीं, परमजीत कुमार छठे स्थान पर रहे।

जसप्रीत दमदार प्रदर्शन के बावजूद चूकीं

महिला पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट वर्ग में भारत के पदक की उम्मीद समाप्त हो गई। जसप्रीत कौर ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहीं, लेकिन ग्रुप ए की स्टैंडिंग के बाद वह पिछड़ गईं। जसप्रीत 96.4 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं। वहीं, भारत की एक अन्य खिलाड़ी सुमन देवी 88.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। जसप्रीत कौर ने महिला पैरा पावरलिफ्टिंग के ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 100 किलो वजन उठाया। जसप्रीत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं। लेकिन दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह पदक नहीं जीत सकीं।  

जूडोका तुलिका मान बाहर

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का डोपिंग विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि पिछली बार रजत पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी तूलिका मान ग्लास्गो पहुंचने से पहले ही तीन बार रहने के स्थान की जानकारी नहीं देने के नियम के उल्लंघन के कारण निलंबित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। 

लॉन बॉल में भारत की जीत

लॉन बॉल महिला पेयर सेक्शन बी राउंड-2 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। रुपा रानी और पिंकी की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की थाबेलो मुवहांगो और जैकी वान बेनबर्ग को एकतरफा अंदाज में हराया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन भारतीय जोड़ी ने पूरे मुकाबले में बेहतर नियंत्रण बनाए रखा। इस जीत के साथ भारत सेक्शन बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में माल्टा को रोमांचक टाई-ब्रेकर में मात दी थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू:क्रिकेट का मैदान छोड़ मनोरंजन की पिच पर उतरेंगे क्रिकेटर, कब देख सकते हैं शो? – Family Full House With Rohit Sharma When And Where To Watch Rohit Sharma Debut Tv Show

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 120hz डिस्प्ले व शानदार फीचर्स के साथ आया एआई प्लस नाेवा 2 पावर 5g, जानें कीमत – Ai+ Nova 2 Power 5g Launched India: 7,000mah Battery, 120hz Display

18 माह के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला:मासूम के चेहरे को नोचा, आईसीयू में भर्ती: Cctv में कैद दर्दनाक घटना – Stray Dog Attacked 18-month-old Abbas In Delhi Video Cctv

गुरुग्राम में हादसा:19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; बंगाल का वासुदेव के साथ हुआ करिश्मा – Two Workers Fell From 19th Floor In Gurugram One Died

चार हाईकोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने लगाई मुहर; कौन-कौन शामिल? – Centre Notifies Appointment Of 14 Judicial Officers As Judges In Four High Courts

सागर में रफ्तार का कहर:बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, तीन लोगों की मौत; चालक मौके से फरार – Tragic Road Accident In Sagar: Fast Bus And Car Collide On Garhakota Road, Three Dead

Leave a Comment