लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Telangana:तेलंगाना में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कथित सुसाइड नोट में Pm मोदी का नाम; क्या है पूरा मामला? – Telangana Man Found Hanging Alleged Suicide Note Mentions Pm Modi Name What Is Whole Story

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। युवक अपने घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान वंशी के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। पुलिस के अनुसार, वह राजन्ना सिरसिला जिले के राचर्ला गोल्लापल्ली गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम उसकी अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ शराब पी। गुरुवार सुबह वह अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा मिला?

पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिला है। यह नोट मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) से जुड़े एन्यूमरेशन फॉर्म की प्राप्ति रसीद की कॉपी पर लिखा हुआ बताया गया है। इस नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नोट वास्तव में वंशी ने ही लिखा था या नहीं।

पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वंशी न तो छात्र था और न ही किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ था। अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि उसने पारिवारिक समस्याओं के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने यह भी बताया कि वंशी पहले ही एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर चुका था और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुका था। इसलिए मामले के सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।

मामले में आगे क्या कार्रवाई हो रही है?

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। अधिकारी सुसाइड नोट की सत्यता, युवक की मौत के कारणों और उससे जुड़े सभी परिस्थितिजन्य तथ्यों की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के बारे में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सऊदी अरब और हूतियों में बढ़ा तनाव?:रियाद में फिर सुनी गई धमाकों की आवाज, यमन में भी हुए हमले – Tension Between Saudi Arabia Houthis? Sounds Explosions Heard Again Riyadh; Attacks Also Reported In Yemen.

विराट-रोहित नहीं:इस भारतीय से खौफ खाते थे पैट कमिंस? कहा- वह 100 डॉट गेंदें खेल लेते थे, पर मौका नहीं देते थे – Not Kohli Or Rohit: Pat Cummins Picks Toughest Indian Batter He Faced, Says ‘he Won’t Give You A Chance’

एच-1बी वीजा:ट्रंप प्रशासन ने 1 लाख डॉलर शुल्क एक साल बढ़ाया, जांच भी सख्त; भारतीयों पर क्या होगा असर? – Trump Renews Usd 1,00,000 Fee On H-1b Visas, Tightens Scrutiny

गुरुग्राम हिट एंड रन केस:शातिर कल्याण और लवनीश को लेकर एक और खुलासा, अलग-अलग दावे से पुलिस के सामने नई चुनौती – Gurugram Hit And Run Case Accused Repeatedly Misled Investigators Regarding Address

Dusu Election Results 2026 Live:शुरुआती रुझानों में एबीवीपी आगे, छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी – Dusu Election Results 2026 Live Delhi Univeristy Union Polls In Abvp Yash Dabas Nsui Vijay Shankar Meena

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पर किए हस्ताक्षर:भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ; क्या हुआ और कब हुआ? – Donald Trump Russia Iran Sanctions India China Tariff

Leave a Comment