लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cwg 2026 Day 2 Live:रवि-इमाम ने हीट में किया शानदार प्रदर्शन, पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल के अगले दौर में – Commonwealth Games 2026 Day 2 Live: Basketball Boxing Swimming Track Cycling Athletics Results News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:57 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: जूडोका तुलिका मान को झटका

भारतीय अभियान को जूडोका तुलिका मान के राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के कारण झटका लगा है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी तुलिका मान को ग्लासगो में चल रहे गेम्स से हटा दिया गया है। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने पिछले 12 महीनों में तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी न दे पाने (वेयरअबाउट्स फेलियर) के कारण उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।

03:50 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: रवि तीसरे स्थान पर रहे

रवि ने हीट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में 57.10 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वह लीडर स्टीफन क्लेग से 0.53 सेकेंड पीछे रहे और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। अली इमाम भी 1:05.32 के समय के साथ अगले राउंड में पहुंच गए। वह लीडर से 8.75 सेकेंड पीछे रहे। इमाम आठवें स्थान पर रहे। 

03:44 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: पैरा तैराकी का मैच शुरू

पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट का मैच शुरू हो गया है। भारत की ओर से रवि और इमाम चुनौती पेश कर रहे हैं। 

03:36 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: फ्रीस्टाइल हीट में उतरेंगे रवि-इमाम

पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली उतरेंगे। ये मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। 

02:45 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ग्लास्गो गए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत हो रही है, ऐसे में मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का हुनर और लगन हमेशा भारतीयों को प्रेरित करता है।

02:39 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: पैरा तैराक पेश करेंगे चुनौती

दूसरे दिन भारत के लिए सबसे पहले पैरा तैराक चुनौती पेश करेंगे। पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली उतरेंगे। ये क्वालिफिकेशन दौर के मैच होंगे और अगर फाइनल में पहुंचे तो आज रात इस इवेंट से भारत को पदक मिल सकता है। 

02:37 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: भारतीय जिम्नास्ट को करना होगा इंतजार

भारतीय जिम्नास्ट को चुनौती पेश करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। पहले भारतीय खिलाड़ियों के मैच 2:30 बजे शुरू होने थे, लेकिन अब ये शाम को पांच बजे होंगे। भारत की ओर से पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह प्रतिस्पर्धा करेंगे।

02:14 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: तैराकी-पैरा तैराकी के कार्यक्रम

  • दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट

    खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना

  • दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट

    खिलाड़ी: इमाम अली

  • दोपहर 3:56 बजे – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट

    खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज

02:09 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक से होगी शुरुआत

भारत दूसरे दिन अपने अभियान की शुरुआत आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक से करेगा। पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत की ओर से तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी। 

02:04 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: रवि-इमाम ने हीट में किया शानदार प्रदर्शन, पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल के अगले दौर में

Glasgow Commonwealth Games Day 2 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों का आज दूसरा दिन है। भारतीय खिलाड़ी आज कई स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। तैराकी, पैरा तैराकी, मुक्केबाजी, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक तक भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल मांगेगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’:पीएम बालेन शाह को यूएन जाने की मिली कैबिनेट मंजूरी, जानें कितनों की हुई मौत – Nepal To Seek ‘climate Justice’: Pm Balen Shah Gets Cabinet Approval To Visit The Un; Find Out The Death Toll.

यूपी:आयुर्वेद इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, बोले- मेहनत बराबर तो स्टाइपेंड कम क्यों; पोस्टरों में जेन-जी अंदाज – Up Ayurveda Interns Protest Stipend Despite Equal Hard Work Posters Feature Gen-z S

Haiwaan Movie Review And Rating Akshay Kumar Vs Saif Ali Khan In Priyadarshan Film – Entertainment News: Amar Ujala

पुतिन आए तो निवेश पर बढ़ी बात:सीतारमण-मंटुरोव की बैठक में बनी सहमति; भारत-रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील? – India Russia Bilateral Investment Treaty Sitharaman Manturov Meeting

एक्सप्लेनर:रूस ने सबसे पहले भारत के सामने क्यों रखा ब्रिक्स का विचार, कैसे 11 साल बाद गठबंधन हो पाया साकार? – How Brics Formed Russia Role Primakov Jim O Neill Bric Summit History India China Brazil Explainer

ब्रिक्स बिजनेस फोरम:जयशंकर बोले- बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि तो मजबूत होगी आत्मनिर्भरता, और क्या-क्या कहा? – S Jaishankar Brics Business Forum Global Economic Order Self Reliance

Leave a Comment