लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ये जेन जी अलग है…’, सीजेपी प्रोटेस्ट पर राघव जुयाल ने दिया बड़ा बयान, छात्रों को किया सपोर्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर और डांसर राघव जुयाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वो अपनी को-स्टार निहारिका एनएम और फिल्म की टीम के साथ प्रमोशन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने सीजेपी और छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर खुलकर बात की और समर्थन किया. साथ ही निहारिका ने भी उनकी बात से सहमति जताई. 

राघव ने मीडिया से उठाए सवाल 

फिल्म के प्रमोशन के बीच राघव जुयाल ने कहा, ‘जो स्टूडेंट वहां प्रदर्शन कर रहे हैं, वह आंदोलन हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए है. हमारे फ्यूचर किड्स के लिए है. ऐसे में उन्हें कैसे न सपोर्ट करूं? ये जेन जी बिल्कुल अलग है, ये खुद के लिए नहीं, बल्कि सोसाइटी के लिए आंदोलन कर रहे हैं.’ वहीं राघव जुयाल ने पेपर लीक आंदोलन को लेकर मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि ‘मीडिया जितनी हिम्मत के साथ हम सेलिब्रिटी से सवाल करता है. अगर उतनी ही हिम्मत के साथ उन लोगों के साथ सवाल किया जाए, जिनकी अकाउंटेबिलिटी बनती है और जो व्यवस्था को ठीक कर सकते हैं, तो शायद ऐसे हालात नहीं होते.’

ये भी पढ़ें: Uttar Da Puttar Review: ज्योतिष में यकीन रखते हैं तो जरूर देखिए ये फिल्म, कमाल की फैमिली कॉमेडी एंटरटेनर

निहारिका ने स्टूडेंट्स को किया सपोर्ट 

उन्होंने आगे कहा, ‘पत्रकारों को जिम्मेदार लोगों से सवाल पूछने में भी हिम्मत दिखानी चाहिए. सेलिब्रिटी बहुत सॉफ्ट टारगेट होते हैं, उनसे सवाल कर लिए जाते हैं.’ इसके अलावा प्रमोशन के मौके पर फिल्म की हीरोइन निहारिका एमएन ने भी कहा कि ‘इस मामले में सरकार को सुनना चाहिए. यह बात समझनी होगी कि यूथ और दूसरे लोग कहीं ना कहीं हर्ट हुए हैं. सिस्टम से उनका दिल टूटा है और भरोसा हटा है. जो लोग सत्ता में हैं और डिसीजन मेकिंग की क्षमता रखते हैं, उन्हें इन बातों को समझना चाहिए और उनसे बातचीत कर समस्या को हल करना चाहिए. 

पेड़ काटने पर राघव का फूटा गुस्सा 

वहीं राघव ने उत्तराखंड की पहाड़ियों पर पेड़ काटे जाने के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी है और कहा कि ‘कहीं भी पेड़ काटना गुनाह होता है, ऐसे में पहाड़ियों को अब जाग जाना चाहिए. हम भारतीय खुद को सबसे बेहतर समझते हैं, लेकिन हकीकत में समझदारी विदेशों के लोग दिखाते हैं. वह सही मायने में अकलमंद होते हैं. हम शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर हर चीज को राजनीतिक बना देते हैं, लेकिन पेड़ों और पर्यावरण को बचाना हमारी मोरल ड्यूटी बनती है.’ 

फिल्म के बारे में 

बता दें कि राघव की फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसे विवेक बी. अग्रवाल ने निर्देशित किया हैं. फिल्म में राघव के साथ निहारिका एनएम, संजय कपूर, बरखा सिंह, विवान भटेना और निकी अनेजा वालिया जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसे बहुत पसंद किया गया. वहीं सलमान खान ने भी राघव और उनकी फिल्म की जमकर तारीफ की हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मैं एक्टर हूं, पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता…’ कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले विवेक ओबेरॉय



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment