लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Zim:वैभव की निडर बल्लेबाजी या मयंक की घातक गेंदबाजी, भारतीय टीम की जीत का सबसे बड़ा नायक कौन? – Ind Vs Zim: Mayank Yadav Wins Potm Award, Shreyas Iyer Speaks After Winning First Match As Captain

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में सात विकेट की जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। कप्तान के तौर पर पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज करने वाले श्रेयस ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच बने मयंक यादव ने करीब 21 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी को अपने करियर का बेहद खास पल बताया। वैभव की रिकॉर्डतोड़ अर्धशतकीय पारी और मयंक की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।




IND vs ZIM: Mayank Yadav wins Potm award, Shreyas Iyer speaks after winning first match as captain

मयंक यादव
– फोटो : IANS


‘देश के लिए जीत में योगदान देना सबसे खास’

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए मयंक यादव ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर जीत में योगदान देना उनके लिए बेहद खास एहसास है। उन्होंने कहा, ‘देश के लिए जीत में योगदान देना हमेशा शानदार लगता है। लंबे अंतराल के बाद वापसी करना और टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद यादगार पल है।’


IND vs ZIM: Mayank Yadav wins Potm award, Shreyas Iyer speaks after winning first match as captain

भारतीय टीम
– फोटो : BCCI


हरारे की पिच ने दिया भरपूर साथ

मयंक ने कहा कि हरारे की विकेट पर उन्हें भारत की तुलना में ज्यादा उछाल और स्विंग मिली। उन्होंने बताया कि उनकी योजना सिर्फ अच्छी लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने की थी और पिच से मिल रही अतिरिक्त बाउंस ने उन्हें काफी मदद की। तेज गेंदबाज ने यह भी माना कि पूरी भारतीय पेस यूनिट ने लगातार दबाव बनाए रखा, जिसकी वजह से जिम्बाब्वे बड़ा स्कोर नहीं बना सका।


IND vs ZIM: Mayank Yadav wins Potm award, Shreyas Iyer speaks after winning first match as captain

भारतीय टीम
– फोटो : BCCI


श्रेयस बोले- गेंदबाजों ने कर दिया कमाल

कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों के प्रदर्शन को असाधारण करार दिया। उन्होंने कहा कि टीम को पहले से उम्मीद थी कि विकेट पर अच्छी उछाल मिलेगी और मयंक यादव ने नई गेंद से उसका शानदार फायदा उठाया। श्रेयस ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया और लगातार सटीक लाइन-लेंथ से दबाव बनाकर रखा।


IND vs ZIM: Mayank Yadav wins Potm award, Shreyas Iyer speaks after winning first match as captain

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IANS


वैभव की बल्लेबाजी ने बदल दिया मैच

श्रेयस ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिच को जल्दी समझा और शुरुआत से ही सकारात्मक रवैया अपनाया। कप्तान ने कहा, ‘वैभव पूरी तरह निडर खिलाड़ी हैं। जिस आत्मविश्वास के साथ वह मैदान पर उतरते हैं, वह शानदार है। उन्होंने परिस्थितियों को जल्दी समझा और मैच हमारे पक्ष में कर दिया।’ वैभव ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 19 गेंदों पर 50 रन की विस्फोटक पारी खेली और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े प्रदेश के रिश्ते, 47,484 करोड़ का निर्यात; इन क्षेत्रों में बढ़ी भागीदारी – Up: State’s Relations With Brics And Allied Countries Grow, Exports Worth Rs 47,484 Crore

नीट यूजी:काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी, 8828 सीटें आवंटित; ऐसे करें चेक आवंटन की स्थिति – Neet Ug 2026 Round 2 Seat Allotment Result Out, 8,828 Seats Allotted; Check Details

ब्रिक्स 2026:ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा ने देखा भारत, बाजार में की खरीदारी; संग्रहालय का किया दीदार – Brics 2026: Iranian President’s Daughter Zahra Explores India, Shops In The Market, And Visits A Museum.

यूपी:जानी दुश्मन बने दो पड़ोसी, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे और रॉड; आठ घायल, वीडियो में देखें घमासान – Two Neighbors Clashed In Hapur Over A Financial Dispute Video Viral

खबरों के खिलाड़ी:2029 में चुनाव, तमिलनाडु में अभी से पीएम चेहरे पर घमासान, विश्लेषकों ने समझाया असली गणित – Khabaron Ke Khiladi Tamil Nadu Pm Narendra Modi Tamil Nadu Expert Analyse News And Updates

भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर दो बजे से लागू होंगे नियम – India-afghanistan T20 Match Delhi Traffic Police Issues Advisory

Leave a Comment