फिल्म ‘जन नायकन’ आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी मूल रिलीज से करीब सात महीने की देरी से फिल्म ने दस्तक दी है। इस मौके पर थलापति के फैंस किसी उत्सव की तरह जश्न मना रहे हैं और फिल्म का भव्य स्वागत किया है। कई जगह सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं।
झूमकर नाचे फैंस
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तमिलनाडु में बुधवार शाम को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की थिएटर रिलीज का जश्न मनाया गया। इस दौरान प्रोफेशनल लाइटिंग सिस्टम से चमकीले रंगों के साथ खास डांस शो आयोजित किए गए। चेन्नई में वुडलैंड्स और कैसीनो जैसे थिएटरों में फिल्म के आगमन पर खास सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विजय का स्वागत करने के लिए रात को आसमान में लेजर बीम छोड़ी गईं और प्रशंसकों ने जोशीले गानों पर झूमकर डांस किया।
VIDEO | Kerala: Vijay fans gather outside theatres in Thiruvananthapuram to celebrate the release of his last film ‘Jana Nayagan’, express mixed emotions.#JanaNayagan
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/flPzggEaXE
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026

