लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

अनंतनाग में आतंकी हमला!:पुलिस दल पर फायरिंग, गोली लगने से हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन बलिदान – Police Team Attacked In Anantnag, Jawan Injured By Gunfire

[sm_links_style1]

अनंतनाग के कोकरनाग रोड इलाके में पुलिस दल पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन की इलाज के दौरान बलिदान। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


Police team attacked in Anantnag, jawan injured by gunfire

अनंतनाग में पुलिस दल पर हमला
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस दल पर हुए हमले में घायल हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन की इलाज के दौरान बलिदान। अधिकारियों के अनुसार, कोकरनाग रोड इलाके में पुलिस तैनाती पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था।


हमले के दौरान कई गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में पुलिस हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]