लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhojshala Row:भोजशाला से कितनी दूर है नमाज की नई जगह? सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब – Bhojshala Row: Sc To Hear Muslim Side’s Plea Over Alternate Namaz Site, Seeks Response Of Mp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश सरकार ने नमाज के लिए जो दूसरी जगह तय की है, वह धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर से काफी दूर है।

सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से क्या पूछा?

चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह मध्य प्रदेश सरकार से यह जानकारी लें कि क्या विवादित परिसर के पास नमाज के लिए दूसरी जगह उपलब्ध कराई जा सकती है।

मुस्लिम पक्ष ने क्या आपत्ति जताई?

मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि अदालत ने राज्य सरकार को भोजशाला के पास नमाज के लिए खुली जगह देने का निर्देश दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जो जमीन तय की है, वह करीब दो किलोमीटर दूर है।

अहमदी ने कहा, अदालत का आदेश था कि जमीन भोजशाला के पास हो। शुक्रवार की नमाज के लिए जो जमीन दी गई है, वह दो किलोमीटर दूर है। हम पहले ही शुक्रवार की नमाज नहीं पढ़ सके हैं। 

ये भी पढ़ें: ‘समय बर्बाद न करें’: CJP प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई का मामला, तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार क्यों?

मध्य प्रदेश सरकार ने क्या जवाब दिया?

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि नमाज के लिए तय की गई दूसरी जगह विवादित परिसर से करीब 900 मीटर दूर है। हालांकि, उन्होंने पीठ को भरोसा दिलाया कि वह खुद इस मामले को देखेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएंगे। मेहता ने कहा, मैं खुद इस मामले को देखूंगा और जरूरत पड़ी तो इसे ठीक करूंगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिए?

जस्टिस बागची ने कहा कि अदालत के पहले दिए गए आदेश का ‘शब्दशः और पूरी भावना के साथ’ पालन होना चाहिए। पीठ ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई और सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया कि वह नमाज के लिए विवादित परिसर के पास जगह उपलब्ध कराने के संबंध में राज्य सरकार से निर्देश लेकर आएं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूस-यूक्रेन जंग:व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत; क्या खत्म होगी जंग? – Us Envoys Witkoff And Kushner Hold Talks In Ukraine After Meeting With Putin

सत्य निकेतन हादसा:डीयू ने ‘बेघर’ छात्रों के लिए खोले कॉलेज के दरवाजे, क्लासरूम में गद्दे बिछा ठहरने का इंतजाम – Satya Niketan Incident: Du Opens College Doors For ‘homeless’ Students

दिल्ली हादसा:मलबे के नीचे दोस्त, ऊपर खड़े साथियों की अटकी सांसें; धूल का गुबार छंटा तो अपनों की तलाश – Delhi Building Collapse Friend Trapped Under Debris Companions Standing Above Held Their Breath In Suspense

बॉलीवुड पार्टी:डिंपल कपाड़िया से नीतू सिंह तक; डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में पहुंचे कई सितारे – Dimple Kapadia To Neetu Kapoor Natasa Kusha Kapila Orry Navya Celebs Spotted At Abu Jani Sandeep Khosla Event

जिम्मेदार कौन?:55 गज की इमारत के बेसमेंट में चल रहा काम, एमसीडी बेखबर; सत्य निकेतन हादसे ने खड़े किए सवाल – Construction Underway In Basement Of 55-square-yard Building Mcd Unaware Satya Niketan Incident Raise Question

डल झील की लहरों पर उतरेंगी कश्मीर की यादें:फिल्म फेस्टिवल आज से, साथ ही संस्कृति और रचनात्मक संवाद का महाकुंभ – Srinagar: Memories Of Kashmir To Unfold On The Ripples Of Dal Lake; Film Festival Begins Today.

Leave a Comment