लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Congress Protest Live:राहुल को लेकर छत्रसाल स्टेडियम पहुंची पुलिस, मंदिर मार्ग थाने पहुंची सोनिया गांधी – Rahul-gandhi-congress-protest-updates-leaders-reactions-pm-residence-leaders-detained-delhi-police-resignation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:00 PM, 21-Jul-2026

सोनिया गांधी पहुंची मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन, प्रियंका हिरासत में

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे और दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ विपक्षी नेताओं को कुछ देर पहले पुलिस स्टेशन लाया गया। संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी को इसी पुलिस स्टेशन में लाया गया है। 

08:32 PM, 21-Jul-2026

विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

विपक्ष के नेताओं और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को ले जा रही एक बस छत्रसाल स्टेडियम पहुंची। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

07:57 PM, 21-Jul-2026

जबरन धरनास्थल से हटाए गए राहुल गांधी, लगी चोट

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन स्थल से कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जबरन हटाकर हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी ने कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर एक दिन पहले प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में दोपहर करीब 3.30 बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया।

पुलिस के धरनास्थल पर पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता जमीन पर लेटे हुए थे और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें उठाने के प्रयास का विरोध कर रहे थे। इस प्रक्रिया में उन्हें चोट लगी। एक सहायक ने बताया कि उनकी आंख के नीचे चोट आई है। पुलिस बस के चलने के बाद भी प्रियंका गांधी के बस के दरवाजे पर लटके रहने के नाटकीय दृश्य देखने को मिले।

07:15 PM, 21-Jul-2026

प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस ने वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार डरपोक है। वो डरती है। हम उनसे नहीं डरते, वो हमसे डरते हैं।

06:45 PM, 21-Jul-2026

धरनास्थल से हटाए गए राहुल गांधी और अखिलेश यादव

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धरनास्थल से हटाकर हिरासत में ले लिया है। दोनों ही नेताओं को धरनास्थल से उठाकर बस में बैठा दिया गया है।

06:17 PM, 21-Jul-2026

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद क्यो बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह?

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत के बाद जितेंद्र सिंह ने एक्स पर कहा, ”कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों  के साथ धरने पर बैठ गये हैं। सरकार ने इस वरिष्ठ दल की गरिमा के दृष्टिगत, मुझे स्वयं और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव, गोविंद मोहन को इन वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने हेतु मौके पर भेजा।”

उन्होंने बताया, ”राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समाप्त करें, क्योंकि यह स्थल धरने का स्थल नहीं है, और यहां पर धरना करने से जनसाधारण को काफी असुविधा भी पहुंच रही है। राहुल गांधी ने यह मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत समाप्त कर देगें। कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद, राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है। सरकार नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है।”

सिंह ने कहा, ”राहुल गांधी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे अपितु उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा। उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं: संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा। जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं। जब उनको विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें। राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष काअपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत है। सरकार नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने आज तक इस गंभीर विषय पर नियमानुसार औपचारिक चर्चा करने का कोई नोटिस नहीं दिया है। राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के उसूलों से मेल नहीं खाता है।”

06:14 PM, 21-Jul-2026

संजय सिंह बोले- आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है राहुल गांधी का धरना

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ”देश के करोड़ों युवाओं के लिए सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। जंतर मंतर पर देश का युवा आंदोलन कर रहा है। 20 जुलाई को युवाओं को बर्बरता पूर्वक पीटा गया। कांग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही है, अब राहुल गांधी कह रहे है “जंतर मंतर नहीं हमारे धरने में शामिल हो”। आखिर युवाओं के आंदोलन को क्यों कमजोर करना चाहती है कांग्रेस? जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती कांग्रेस?”

05:48 PM, 21-Jul-2026

AAP सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी के धरने पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ”कॉकरोच जनता पार्टी के धरने को कमजोर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया।”

05:44 PM, 21-Jul-2026

AAP विधायक आतिशी ने राहुल गांधी के धरने को बताया सरकार के साथ जुगलबंदी

आम आदमी पार्टी की नेता और विधायक आतिशी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ”ये तो कमाल है। कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक: जंतर-मंतर पर एक महीने का विरोध प्रदर्शन। मोदी सरकार ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी: प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिली। एक घंटे में ही मोदी सरकार ने बातचीत शुरू कर दी। वाह, ये कैसी जुगलबंदी है।”

05:29 PM, 21-Jul-2026

राहुल गांधी ने की जनता से धरने में जुड़ने की अपील

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ”छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल के पार्टी तोड़ने के आरोपों पर भाजपा का पलटवार:रिजिजू ने कांग्रेस को कहा भस्मासुर, याद दिलाया इतिहास – Bjp Hits Back At Rahul Gandhi Over Party Breaking Charge Kiren Rijiju Ravi Shankar Prasad Bjp Vs Congress

द्रविड़-सहवाग के बेटों का जलवा:अन्वय ने ठोके 38 रन, आर्यवीर भी चमके; भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात रन से हराया – Anvay Dravid And Aaryavir Sehwag Shine As India U-19 Beat Australia In Thriller

हरीश रावत का छलका दर्द:क्यों खाई मां की सौगंध?, कहा- सच के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करूंगा – Congress Leader Harish Rawat Emotional Facebook Post Told Vowing To Fight For Truth Until His Last Breath

‘महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?’:दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बोले राहुल गांधी, अमित शाह को भी घेरा – Delhi Gang Rape-murder Case Rahul Gandhi Questions Amit Shah Over Women’s Safety And Police Accountability

सर्राफा बाजार:कच्चे तेल की नरमी से चमका सोना, चांदी भी 5000 रुपये उछली; निवेशकों ने किया सर्राफा का रुख – Gold Silver Price Gold Silver Price Gold Silver Rate Today Sone Chandi Ka Bhav

यूपी होमगार्ड भर्ती: बस 50 मीटर और… फिर हमेशा के लिए थम गई शिवम की दौड़, बेटे का शव देख पिता भी बेसुध – Shivam Candidate Who Collapsed During Home Guard Recruitment Run, Has Died; His Father Condition Deteriorated

Leave a Comment