लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jantar Mantar Lathi Charge Hanuman Beniwal Slams Crackdown On Protesting Youth And Women – Jaipur News – Rajasthan:जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर भड़के बेनीवाल, बोले

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों, छात्राओं और महिलाओं पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए- बेनीवाल

बेनीवाल ने जारी बयान में कहा कि जो सरकार एक ओर महिला आरक्षण, महिलाओं का सम्मान और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे देती है, वही सरकार जब अपनी बात रखने आई बेटियों और युवाओं पर पुलिस के जरिए लाठियां बरसाती है, तो उसका दोहरा चरित्र देश के सामने उजागर हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है तथा इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।

सरकार व जनता के बीच विश्वास का संकट होता है- हनुमान बेनीवाल

आरएलपी प्रमुख ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का समाधान संवाद, पारदर्शिता और सकारात्मक पहल के जरिए होना चाहिए, न कि दमन और बल प्रयोग के माध्यम से। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र को कमजोर करता है और इससे सरकार तथा जनता के बीच विश्वास का संकट पैदा होता है।

‘युवाओं की आवाज भविष्य में जनआंदोलन का रूप ले सकती है’

बेनीवाल ने कहा कि जंतर-मंतर से लेकर संसद के बाहर तक हुआ प्रदर्शन देश में व्यवस्था के प्रति बढ़ते जनाक्रोश का प्रतीक है। उनके अनुसार, देश के युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से जिस प्रकार अपनी नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया है। वह अन्याय और दमन के खिलाफ जनभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं की यह आवाज भविष्य में व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकती है।

‘लोकतंत्र में असहमति कोई अपराध नहीं है’

सांसद बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में असहमति कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सवालों का उत्तर संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से दिया जाना चाहिए, न कि पुलिस बल और लाठीचार्ज से। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए युवाओं की समस्याओं का शांतिपूर्ण और संवेदनशील समाधान निकालने की अपील की।

ये भी पढ़ें-  27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

बेनीवाल ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती जनता की आवाज सुनने और संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देने में होती है। इसलिए सरकार को विरोध और असहमति को दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से उसका समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जन्माष्टमी 2026:कान्हा के जन्म लेते ही छाई काली घटा, इंद्रदेव ने की आगवानी; जन्मभूमि की अलौकिक तस्वीरें – Mathura Janmashtami 2026: Dark Clouds Gathered, Krishna Born, Celebrations At Janmabhoomi Photos

नेपाल बाढ़ Live:चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान, भारतीय टीम जुटी; मृतकों का आंकड़ा 1344 पहुंचा – Nepal Tragedy Live: Death Toll Rises Amid Devastating Flood, Thousands Missing; Indian Team Intensifies Rescue

मिस वर्ल्ड 2026:भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल, थाईलैंड की सुंदरी विजेता को पहनाएगी ताज – Miss World 2026 Finale Nikita Porwal Representing India In International Pageant May Win Competition

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट:पहली बार आईएईए ने माना नियमों का पालन नहीं हुआ, क्या लगेगा प्रतिबंध? – Iaea Finds Iran In Noncompliance After 20 Years, Un Security Council Referral Proposed

सऊदी अरब को अमेरिका की सौगात:पांच अरब डॉलर के हथियार सौदे को मंजूरी; Jdam किट-बमों से खाड़ी में बढ़ेगी ताकत? – Us Approves Potential $5 Billion Arms Sale To Saudi Arabia Including Jdam Kits And Bombs

खौफ के नौ सेकंड:जब हवा में गोते खाने लगा विमान, छत से टकराने लगे यात्री; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की रिपोर्ट – Aaib Report On Air India’s Phuket-delhi Flight Of August 4

Leave a Comment