लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Team India:कोच गंभीर पर भड़का यह दिग्गज; संजू-वैभव के बाद इस भारतीय खिलाड़ी के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप – Srikkanth Slams Gautam Gambhir Over Kl Rahul’s Batting Position After England Odi Defeat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-2 से गंवा दी। हार के बाद भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और 1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। श्रीकांत ने खास तौर पर केएल राहुल के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाए और कहा कि टीम प्रबंधन उनके साथ अन्याय कर रहा है।




Srikkanth Slams Gautam Gambhir Over KL Rahul's Batting Position After England ODI Defeat

वैभव सूर्यवंशी और श्रीकांत
– फोटो : PTI/ANI


‘राहुल नंबर-छह या सात के बल्लेबाज नहीं हैं’

अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय राहुल को नंबर-छह पर भेजना समझ से परे है। उन्होंने कहा, ‘387 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय कोई केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजता है क्या? इस खिलाड़ी ने मुश्किल रन चेज में भारत को कई मैच जिताए हैं। क्या राहुल नंबर-छह या नंबर-सात के बल्लेबाज हैं?’


Srikkanth Slams Gautam Gambhir Over KL Rahul's Batting Position After England ODI Defeat

केएल राहुल
– फोटो : BCCI


‘संजू और वैभव के बाद अब राहुल की बारी’

श्रीकांत ने गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल के साथ भी वही किया जा रहा है जो पहले संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह आपने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का नुकसान किया, अब वही केएल राहुल के साथ कर रहे हैं। यह उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है। कल उनकी बॉडी लैंग्वेज भी घबराए हुए खिलाड़ी जैसी लग रही थी।’


Srikkanth Slams Gautam Gambhir Over KL Rahul's Batting Position After England ODI Defeat

संजू सैमसन-वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : PTI-BCCI


‘राहुल को नंबर-चार पर भेजना चाहिए था’

 

  • श्रीकांत का मानना है कि राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना चाहिए था। उनके मुताबिक, राहुल और विराट कोहली की साझेदारी भारत के लिए मैच बदल सकती थी।
  • उन्होंने कहा, ‘भारत को उस समय जोस बटलर जैसी पारी खेलने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। अगर राहुल नंबर-चार पर आते तो वह विराट कोहली के साथ उसी तरह साझेदारी कर सकते थे, जैसी उन्होंने 2023 विश्व कप में कई बार की थी।’
  • उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैच लगभग खत्म हो चुका था तब राहुल को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। 15 रन प्रति ओवर की जरूरत होने पर वह अक्षर पटेल के साथ मैच कैसे जिता सकते थे?’


Srikkanth Slams Gautam Gambhir Over KL Rahul's Batting Position After England ODI Defeat

शुभमन गिल-केएल राहुल
– फोटो : PTI


भारत की मजबूत शुरुआत बेकार गई

387 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा के शानदार शतक और कप्तान शुभमन गिल तथा विराट कोहली के अर्धशतकों से अच्छी शुरुआत मिली। हालांकि मध्यक्रम इसका फायदा नहीं उठा सका। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और टीम 27 रन से मैच हार गई। राहुल 44वें ओवर के अंत में बल्लेबाजी के लिए उतरे, जब भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में 84 रन चाहिए थे। उन्होंने सिर्फ आठ गेंदों में 12 रन बनाए।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड से कश्मीर तक बदला मौसम:कई राज्यों में फिर मानसून सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश – North-india-weather-snowfall-in-himachal-uttarakhand-kashmir-heavy-rain-punjab-haryana-rajasthan

आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़:दिल्ली में साकेत मॉल के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतारें – Race To Get The Iphone 18 And Pro Max First

यूजीसी-नेट 2026:फाइनल आंसर-की जारी, अंग्रेजी-कॉमर्स-सोशियोलॉजी के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक – Ugc Net June 2026 Final Answer Key English Commerce Sociology

तीन राज्यों में अलर्ट:जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में – Rohingyas Leaving Jammu Are Searching For Their Next Destination

आज का राशिफल:इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव – Today Prediction Horoscope Of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:खड्ग और विमल राजस्थानी की कविता- धरती को स्वर्ग बना मानव ! – Aaj Ka Shabd Khadg Vimal Rajsthani Ki Kavita Dharti Ko Swarg Bana Manav

Leave a Comment