लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मध्य प्रदेश:विधानसभा में आज Ucc समेत 8 विधेयक पर होगी चर्चा, विपक्ष करेगा विरोध; अनुपूरक बजट भी होगा प्रस्तुत – Mp News: Eight Bills, Including The Ucc, To Be Discussed In The Assembly Today; The Opposition Will Stage A Pr

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही बेहद अहम रहने वाली है। विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत 8 विधेयकों पर चर्चा होगी। इसमें सबसे ज्यादा यूसीसी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसरा है। इसमें संशोधन के लिए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रस्ताव दिया है।

सरकार इसे प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बता रही है और इससे सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने की बात कर रही है। विशेष रूप से महिलाओं को संपत्ति सहित कई कानूनी अधिकारों में समान संरक्षण मिलेगा।  इसके अलावा सात अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा और पारित कराने की प्रक्रिया चलेगी। वहीं, वित्त विभाग वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी सदन में प्रस्तुत करेगा।

ये भी पढ़ें-  MP BJP विधायक दल की बैठक: सीएम बोले- UCC के फायदे घर-घर पहुंचाएं, विपक्ष के भ्रम का तथ्यों से जवाब दें

 

गेहूं उपार्जन की राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठेगा

सदन की कार्यवाही में मंत्री अपने-अपने विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन और अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगे। इनमें महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, एमएसएमई, उच्च शिक्षा और पर्यटन विभाग के प्रतिवेदन शामिल हैं। ध्यानाकर्षण के तहत दो महत्वपूर्ण मामलों को उठाया जाएगा। पहला मामला जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र में सरकारी उपार्जन योजना के तहत किसानों को धान और गेहूं की राशि का भुगतान नहीं होने का है। दूसरा मामला छिंदवाड़ा जिले के परासिया स्थित ग्रीन लाइट एसीसी प्लांट में हुए विस्फोट में घायल मजदूरों को मुआवजा नहीं मिलने से जुड़ा है। 

ये भी पढ़ें-  UCC पर सियासत तेज: शहर काजी की स्पीकर से मुलाकात, मसूद ने मांगा संशोधन; CM बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगा लाभ

सदन में पेश होगा पहला अनुपूरक बजट

उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक अनुमान (अनुपूरक बजट) सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसमें चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किए जाने का प्रस्ताव रहेगा। 

ये भी पढ़ें-  खाद-बीज पर तीखी बहस: उमंग बोले- किसान को खाद नहीं, सिर्फ OTP मिल रहा; मंत्री कंसाना ने कहा- कमी की बात गलत

यूसीसी सहित 8 विधेयकों पर चर्चा के बाद आएगा पारित करने का प्रस्ताव रखेगी सरकार 

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026 

मध्य प्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक-2026

मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक-2026

मध्य प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

मध्य प्रदेश उपकर (संशोधन) विधेयक-2026

मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता) विधेयक-2026

मध्य प्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक-2026

मध्य प्रदेश वैट (संशोधन) विधेयक-2026 

ये भी पढ़ें-  MP के 13 ननि में एल्डरमैन नियुक्त: भोपाल में 12, बाकी निगमों में 8-8; इंदौर,ग्वालियर और जबलपुर का इंतजार

समितियों की रिपोर्ट भी होंगी पेश

विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापति अपने प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। इनमें याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, सरकारी उपक्रम समिति, शासकीय आश्वासन समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, कृषि विकास समिति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की रिपोर्ट शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP विधानसभा: पहले ही दिन यूसीसी समेत 14 विधेयक पेश, कार्यसूची में नहीं थे नाम; कांग्रेस ने जताई आपत्ति

65 जनहित याचिकाएं भी आएंगी सदन में

मंगलवार को विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी कुल 65 याचिकाएं भी सदन में प्रस्तुत करेंगे। इनमें सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, स्कूलों के उन्नयन, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने, सिंचाई परियोजनाओं, आंगनवाड़ी भवन, खेल मैदान, सामुदायिक भवन और पर्यटन विकास जैसी स्थानीय मांगें शामिल हैं। इन याचिकाओं के जरिए विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं को सरकार के सामने रखा जाएगा।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपीएसएसएससी:आज से भरें कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का फॉर्म, 81100 तक सैलरी, ग्रेजुएशन के साथ ये पात्रता जरूरी – Upsssc Computer Operator Recruitment 2026, Apply For 12 Posts From September 7, Check Eligibility

‘आलोचना ठीक, अपमान बर्दाश्त नहीं’:डबल मीनिंग वाले बयान पर भड़के विजय, तृषा विवाद के बाद सदन में क्या कहा? – ‘criticism Is Fine, Insults Not’: Vijay Slams ‘double-meaning’ Remarks After Trisha Controversy

‘गुप्ता-जायसवाल नहीं होते तो बंगाली नहीं बचते’:भाजपा प्रेदश अध्यक्ष के बयान पर मचा बवाल, क्यों भड़का विपक्ष? – West Bengal Bjp Chief Samik Bhattacharya’s Gupta-jaiswal Remark On Bengalis Sparks Row

अखबार की आड़ में फंडिंग का खेल?:टीएमसी सांसद के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से रांची तक कसा शिंकजा – Ed Raids Premises Of Tmc Rajya Sabha Mp Nadeemul Haque Allegations Of Funding Under Guise Urdu Newspaper

Who Is Isha Rikhi Connection With Rapper Badshah Now Contestant Of Biggboss 20 Hosted By Salman Khan – Entertainment News: Amar Ujala

‘पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया’:डीएमके पर बरसे सीएम विजय, बोले- किसी को नहीं छोड़ेंगे – Ex Cm Karunanidhi Misused Power Tamilnadu Chief Minister Vijaya Lashes Out At Dmk Says No One Will Be Spared

Leave a Comment