लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-uk Ties:पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन संबंध पर क्या कहा? – Pm Modi Congratulates Andy Burnham New British Prime Minister India Uk Relations

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर एंडी बर्नहम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हुए हैं और दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में मजबूत सहयोग है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को लेकर व्यापक सहयोग है। उन्होंने कहा कि इसी महीने सीईटीए के लागू होने के साथ भारत और ब्रिटेन की द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने कहा कि वह एंडी बर्नहम के साथ मिलकर भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

लेबर पार्टी के नए नेता एंडी बर्नहम ने सोमवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का पद संभाला है। किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से मशहूर बर्नहम, कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे थे। उनका मुख्य लक्ष्य लोकलुभावन पार्टी रिफॉर्म यूके के बढ़ते प्रभाव को रोकना है। ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल के बीच पिछले एक दशक में देश को उसका सातवां प्रधानमंत्री मिल गया है।

बर्नहम को बीते हफ्ते शुक्रवार को ही पार्टी का नया मुखिया चुन लिया गया था। लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) की अध्यक्ष शबाना महमूद ने लंदन में पार्टी के एक खास सम्मेलन में यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा, सिर्फ एक ही सांसद नॉमिनेट हुआ था। इसलिए मुकाबला आसान रहा। वहीं, बर्नहम ने लेबर पार्टी का नेता चुने जाने को पिछले 40 वर्षों में देश की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव बताया था।

बर्नहैम ने जनता से क्या वादे किए?

एंडी बर्नहम ने देश की व्यवस्था को नए सिरे से गढ़ने और सरकार का ध्यान महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन लागत के साथ कमजोर होती सार्वजनिक सेवाओं जैसे आम लोगों के मुद्दों पर केंद्रित करने का संकल्प लिया। कीर स्टार्मर की ओर से राजा को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, किंग चार्ल्स तृतीय ने एंडी बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सूडान में बड़ा हादसा:सोने की खदान ढहने से अब तक 82 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी – Sudan Gold Mine Collapse: More Than 60 Person Killed After Gold Mine Collapses

अमेरिका:अफीम पर अंकुश लगाने के लिए ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, फिर भी ड्रग सूची में भारत का नाम क्यों? – Us Fy2027 Drug List: India Named Among 23 Major Drug Transit Countries, Modi Government Efforts Welcomed

Know Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report – Entertainment News: Amar Ujala

कौन हैं ‘केजीएफ’ फेम अनंत नाग?:मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार; शबाना से लेकर रश्मिका तक के साथ किया काम – Who Is Anant Nag Received Dadasaheb Phalke Award From Ankur To Kgf Here Is Carrier Profile And Awards List

क्या आप भी खा रहे मिलावटी पनीर?:एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, जानिए फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कैसे गिरी गाज – Fssai Action On Adulterated Paneer: Food Safety Violations Trigger Strict Action, Know The Rules

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी:भारत के खिलाफ तटस्थ स्थल पर खेलना चाहता है पाकिस्तान, एशिया हॉकी महासंघ से किया अनुरोध – Pakistan Requests Asian Hockey Federation To Shift Its Act Hockey Matches From India To Neutral Venue

Leave a Comment