लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या ये दिल्ली पुलिस की चूक?:संसद मार्च पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, इन सवालों के देने होंगे जवाब – Did Delhi Police Fail To Gather Intelligence Inputs Regarding The Jantar Mantar To Parliament House Protest

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का सोमवार को हुआ विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि ‘जंतर मंतर टू संसद भवन’ तक हुए विरोध प्रदर्शन बाबत सटीक खुफिया इनपुट जुटाने में दिल्ली पुलिस चूक गई। दिल्ली पुलिस को विरोध प्रदर्शन के बारे में सभी तरह की जानकारी नहीं थी। संसद भवन परिसर के मुख्य गेटों पर सीआईएसएफ के स्नाइपर तैनात करने पड़े। प्रदर्शनकारियों का जंतर-मंतर से संसद भवन के सामने तक पहुंचना, उनकी संख्या का अंदाजा न होना, लगभग दो हजार पुलिस कर्मी व आरएएफ की तैनाती, प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल और दिल्ली मेट्रो के अनियोजित एवं ऑन स्पॉट लिए गए निर्णय, दिल्ली पुलिस को अब इन्हीं सवालों का जवाब देना है।   


वांगचुक को अस्पताल तक ले जाने में कामयाब 

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, इसे लेकर दिल्ली पुलिस के पास ठोस खुफिया इनपुट का अभाव रहा है। वांगचुक की हालत जब बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुबह मॉक ड्रिल के बहाने जंतर-मंतर पर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर दिया। दिल्ली पुलिस, छोटी सी कार्रवाई के जरिए वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल तक ले जाने में कामयाब रही। हालांकि इस कार्रवाई से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला था। गृह मंत्रालय ने एकाएक पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा को उनके पद से हटाकर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस की कमान सौंप दी थी। अनुराग कुमार, लगभग बीस साल तक आईबी में रहे हैं।    

दिल्ली पुलिस को देना है इन सवालों का जवाब: 


  • -जब कॉकरोच जनता पार्टी ने पहले से ही संसद मार्च की घोषणा कर रखी थी तो पुलिस ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस की तरफ से संसद मार्च की अनुमति भी नहीं मिली थी। 

  • -दिल्ली पुलिस को इसका कोई अंदाजा नहीं था कि संसद मार्च में युवाओं की कितनी संख्या हो सकती है। उसे राजनीतिक दलों का कितना समर्थन हासिल है। संसद मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दलों के नेताओं से मिलकर उनसे जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील की थी।  

  • -प्रदर्शनकारियों ने जब जंतर-मंतर से मार्च निकालना शुरु किया तो कई जगहों पर पुलिस और आरएएफ के जवान उनके पीछे थे। दो हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी, प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं सके। नतीजा, पहली बार किसी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों को संसद भवन के मुख्य गेट पर स्नाइपर तैनात करने पड़े। 

  • -प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को आसानी से पार कर लिया। वे रेल भवन होते हुए रफी मार्ग के जरिए पीटीआई के सामने संसद भवन परिसर के बिल्कुल करीब तक पहुंच गए। पुलिस उन्हें पहले किसी प्वाइंट पर रोकने में असफल रही। 

  • -पुलिस के पास इस जानकारी का अभाव था कि नई दिल्ली और दूसरे इलाकों में कितने प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। कई जगहों पर अवरोधक लगाए गए, मगर प्रदर्शनकारी तकरीबन सभी दिशाओं से आते रहे। 

  • -दोपहर तक नई दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल रहा। अगर दिल्ली पुलिस के पास पुख्त इनपुट था तो आसपास के सरकारी कार्यालयों का समय नहीं बदला गया। इसमें छुट्टी भी एक विकल्प था। 

  • -दिल्ली मेट्रो ट्रेन में अतिरिक्त कर्मचारी ड्यूटी पर थे। उनका काम ये देखना था कि मेट्रो में प्रदर्शनकारियों का भारी जमावड़ा तो नहीं हो रहा। यहां पर भी दिल्ली पुलिस और मेट्रो स्टाफ के बीच तालमेल की कमी रही। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए एकाएक निर्णय लिए जा रहे थे। 

  • -राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ के चलते अव्यवस्था हो गई। पटेल चौक पर मेट्रो को नहीं रोका गया। बाकी स्टेशनों के कई गेट बंद कर दिए गए। मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी के बीच सीआईएसएफ को उन्हें अलग व्यवस्था के जरिए बाहर निकालना पड़ा। 

  • -दिल्ली पुलिस के निचले स्टाफ से कहा गया था कि उन्हें प्रदर्शनकारियों से उलझना नहीं है। उनका आचरण ठीक होना चाहिए। ये आदेश तब दिए गए थे, जब दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों की संख्या का सटीक अंदाजा नहीं था। पुलिस की सोच यह थी कि जंतर-मंतर पर चार-पांच हजार प्रदर्शनकारी पहुंचेंगे तो उन्हें संभाल लेंगे। 

देर शाम दिल्ली पुलिस ने की अपील 

दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है। सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें। किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें। जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाहों, गलत जानकारी या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Fifa Wc:विश्वकप फाइनल में हार पर मेसी ने तोड़ी चुप्पी: बोले- घाव गहरा है, इस दर्द को ठीक होने में समय लगेगा – The Wound Is Deep, This Pain Will Take Time To Heal”: Messi Breaks Silence After World Cup Final Defeat

Toxic Second Single Madhosh Released Yash Tara Sutaria Sizzling Chemistry With Kiara Advani And Nayanthara – Entertainment News: Amar Ujala

शहीद दिवस मंच से ममता की हुंकार:india गठबंधन से नाराजगी दूरकर एकजुट होने की अपील, Cjp प्रदर्शन पर बड़ा एलान – Mamata Rallying Martyrs Day Appeal Resolve Grievances India Bloc Major Announcement Regarding Cjp Protest

Sikkim Tunnel Collapse Live:सिक्किम में अबतक 10 की मौत; Pm-शाह ने Cm तमांग से की बात, कहा- हरसंभव मदद करेंगे – Sikkim Tunnel Collapse Live Updates: Death Toll Rescue Operation Continues At Teesta Stage-6 Project

Tear Gas Effects:आंसू गैस के गोले सेहत के लिए कितने खतरनाक? क्या होता है इसका असर – Cjp Delhi Protest And Tear Gas Know How Tear Gas Works And Its Effects On Health

Cjp Protest:दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को फडणवीस का समर्थन, रावत बोले- 20 जुलाई को ‘कायर दिवस’ की तरह मनाएं लोग – Cjp Protest Fadnavis Backs Delhi Police’s Action; Rawat Says People Should Observe July 20 As Coward’s Day

Leave a Comment