लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

JSW MG Motor Adapt Platform Launch

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

JSW MG मोटर इंडिया ने अपना नया एडवांस्ड प्लेटफॉर्म ‘ADAPT’ यानी एडवांस्ड ड्राइव आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी रिवील कर दिया है।

यह एक ऐसा न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म है, जिस पर कंपनी भविष्य में चार अलग-अलग तरह की गाड़ियां तैयार करेगी- इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड, रेंज-एक्सटेंडर और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड।

सबसे खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ इको-फ्रेंडली गाड़ियां ही बनेंगी, कोई भी प्योर पेट्रोल या डीजल कार नहीं बनाई जाएगी।

कम पेट्रोल खपत के साथ 43% थर्मल एफिशिएंसी

ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हाइब्रिड गाड़ियों में कंपनी एक नया नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करेगी। कंपनी का दावा है कि यह इंजन पेट्रोल की कम खपत करेगा और इसकी थर्मल एफिशिएंसी 43% तक होगी।

आमतौर पर पेट्रोल इंजनों की थर्मल एफिशिएंसी 20 से 35% के बीच ही होती है, ऐसे में MG का यह दावा काफी बेहतर माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस इंजन के डिस्प्लेसमेंट (cc), सिलेंडरों की संख्या और पावर आउटपुट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह साफ किया है कि इसे DHT (डायरेक्ट हाइब्रिड ट्रांसमिशन) के साथ जोड़ा जाएगा।

दुनिया के पहले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ई-क्लच से लैस DHT

इस डायरेक्ट हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT) में दुनिया का पहला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ई-क्लच लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक क्लच यूनिट्स के मुकाबले 4 गुना तेजी से रिस्पॉन्स देता है। हाइब्रिड कारों में आमतौर पर दिखने वाले e-CVT गियरबॉक्स के मुकाबले यह DHT तकनीक ज्यादा जटिल है, जिसमें मैकेनिकल गियर्स का इस्तेमाल होता है।

यह तकनीक गाड़ी को बेहतर टॉर्क डिलीवरी और पारंपरिक ड्राइविंग का अहसास देगी। इसके साथ ही इसमें 10-इन-1 ड्राइव यूनिट दी गई है, जिसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर और 2-स्टेज रिडक्शन गियरबॉक्स को इंटीग्रेट किया गया है। यह यूनिट पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के आउटपुट को मैनेज करके पहियों तक पहुंचाती है।

4 अलग-अलग मोड्स में चलेगी गाड़ी

गाड़ी में दिए गए ये सभी पावरट्रेन कंपोनेंट्स और बैटरी मिलकर 4 अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स में काम कर सकते हैं:

  • पैरेलल मोड: इस मोड में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर, दोनों मिलकर गाड़ी के पहियों को घुमाते हैं और पावर देते हैं।
  • सीरीज मोड: इस मोड में पेट्रोल इंजन सिर्फ बैटरी के लिए एक जनरेटर के रूप में काम करता है, जबकि गाड़ी को आगे बढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी इलेक्ट्रिक मोटर की होती है।
  • इंजन डायरेक्ट मोड: जैसा कि नाम से साफ है, इस मोड में इलेक्ट्रिक मोटर का काम बंद रहता है और केवल पेट्रोल इंजन ही गाड़ी के पहियों को चलाता है।
  • प्योर EV मोड: इस मोड में पेट्रोल इंजन पूरी तरह बंद हो जाता है। गाड़ी की बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर कार को पूरी तरह साइलेंट और जीरो एमिशन पर चलाते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment