लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पहली बार उत्तराखंड के मसूरी पहुंचीं. यहां की हरी-भरी वादियां, ठंडा मौसम और बादलों से घिरे खूबसूरत नजारों ने उनका दिल जीत लिया. उन्होंने देहरादून से मसूरी तक के सफर को अपनी सबसे यादगार यात्राओं में से एक बताया.

‘ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं’
मसूरी में मीडिया से बातचीत के दौरान संगीता बिजलानी ने कहा कि उन्होंने देश-दुनिया की कई खूबसूरत जगहें देखी हैं, लेकिन मसूरी की बात ही अलग है. उन्होंने कहा कि देहरादून से मसूरी तक का सफर उन्हें ऐसा महसूस करा रहा था, जैसे वो बादलों के ऊपर उड़ रही हों. एक्ट्रेस ने कहा कि यहां का शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता उन्हें हमेशा याद रहेगी.

मसूरी की खूबसूरती बचाने की अपील
संगीता ने मसूरी की तारीफ करते हुए लोगों से इसकी प्राकृतिक सुंदरता को बचाए रखने की अपील भी की. उन्होंने कहा, ‘प्रकृति ने मसूरी को बेहद खूबसूरत बनाया है और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है.’ 

पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

ये भी पढ़ें: Aditya Dhar Post: ‘आर्टिकल 370’ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म

संगीता बिजलानी ने प्रदूषण पर जताई चिंता
एक्ट्रेस ने पहाड़ी इलाकों में बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन वो प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर नहीं होना चाहिए. पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि वो पहाड़ों की साफ-सफाई का ध्यान रखें और गंदगी न फैलाएं. 

पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

फिल्मों में वापसी पर दिया जवाब
फिल्मों में वापसी के सवाल पर संगीता बिजलानी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘फिलहाल मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है. जिंदगी में कुछ बातें सरप्राइज बनी रहनी चाहिए, क्योंकि अगर सब कुछ पहले से तय हो जाए तो उसका रोमांच खत्म हो जाता है.’

ये भी पढ़ें: समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता

Input By : अतुल चौहान



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘विरोध से कुछ नहीं होगा…’ CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान

CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो

Jana Nayagan Advance Booking Day 1: ‘जना नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी ‘कुली’ का रिकॉर्ड?

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को भी फुल स्पीड से दौड रही ‘द ओडिसी’, ‘धमाल 4’ भी दिखा रही दम, जानें- दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन

VIDEO: ‘हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है…’ CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल

Leave a Comment