लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस का देहरादून कॉन्सर्ट इस वक्त खूब चर्चा में है. हालांकि, इस बार वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने सिंगर को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जैस्मिन सैंडलस ने देहरादून के परेड ग्राउंड में लाइव परफॉर्म किया था, जहां बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे. उन्होंने ‘सिप सिप’, ‘शरारत’ और ‘लावां’ जैसे अपने लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म किया. इस इवेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस का दावा है कि परफॉर्मेंस के बाद फैंस से मिलने के दौरान एक शख्स ने सिंगर को गलत तरीके से छूने की कोशिश की.

ये भी पढे़ें: ‘आर्टिकल 370’ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म

गुलाब का फूल लेने बढ़ी थीं आगे, भीड़ ने पार की हदें
विवाद तब शुरू हुआ जब शो खत्म होने के बाद जैस्मिन मंच से नीचे उतरकर आगे की रो में खड़े फैंस की तरफ बढ़ीं. फैंस उनका हौसला बढ़ा रहे थे, हाथ मिलाना चाहते थे और उन्हें गुलाब के फूल दे रहे थे. जैस्मिन जैसे ही प्यार से उनके गुलाब स्वीकार करने और हाथ मिलाने के लिए आगे झुकीं, तभी भीड़ में से किसी शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की.

जैस्मिन सैंडलस के फैंस भड़के
जैस्मिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. एक ने लिखा, ‘ये बहुत गलत है.’ एक लिखते हैं, ‘मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस को भीड़ ने घेर लिया और जनता ने उनके साथ बदतमीजी की. वो देहरादून में परफॉर्म कर रही थीं. गाना खत्म होने के बाद जब आगे खड़े फैंस ने हाथ मिलाया और गुलाब दिए, तो जैस्मिन उनसे मिलने आगे आईं. लेकिन कुछ लोगों ने अपनी असलियत दिखा दी और उन्हें गलत तरीके से छुआ. हमें दूसरों का सम्मान करना चाहिए और तमीज से पेश आना चाहिए. भगवान ही जाने ऐसी भीड़ कब सुधरेगी.’

ये वीडियो सामने आने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और पब्लिक इवेंट्स में कलाकारों की सुरक्षा और भीड़ के बर्ताव को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

कुछ दिन पहले ही दिल्ली में की थी सगाई की घोषणा
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी के साथ सगाई का ऐलान किया था. उन्होंने स्टेज पर अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फैंस को दिखाई थी. अब फैंस को जैस्मिन और शेखर की शादी का इंतजार है.

ये भी पढे़ें: जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jana Nayagan Advance Booking Day 1: ‘जना नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी ‘कुली’ का रिकॉर्ड?

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को भी फुल स्पीड से दौड रही ‘द ओडिसी’, ‘धमाल 4’ भी दिखा रही दम, जानें- दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन

VIDEO: ‘हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है…’ CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल

शबाना आजमी से लेकर प्रकाश राज तक, जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समर्थन में उतरे ये सितारे

जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए

Leave a Comment