{“_id”:”6a5d225453ccd5216705facb”,”slug”:”fifa-world-cup-2026-final-why-the-number-19-is-special-for-spanish-star-lamine-yamal-see-the-coincidence-2026-07-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lamine Yamal: स्पेन के चैंपियन बनते ही सच साबित हुआ ’19’ का संयोग, मेसी से जुड़ी कहानी भी हुई यादगार”,”category”:{“title”:”Football”,”title_hn”:”फुटबॉल”,”slug”:”football”}}

स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया और इस जीत के साथ युवा स्टार लामिन यमाल का ’19’ नंबर वाला संयोग भी यादगार बन गया। 19 वर्षीय यमाल ने 19 नंबर की जर्सी पहनकर 19 जुलाई को विश्व कप फाइनल खेला और चैंपियन बने। यही नहीं, 19 साल पहले उनके आदर्श लियोनल मेसी ने यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में पांच महीने के यमाल को गोद में लेकर नहलाया था। उस समय मेसी भी 19 नंबर की जर्सी पहनते थे।

लामिन यमाल
– फोटो : FIFA.COM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया और इसके साथ ही स्टार विंगर लामिन यमाल के साथ जुड़ा ’19’ नंबर का दिलचस्प संयोग भी इतिहास का हिस्सा बन गया। 19 वर्षीय यमाल ने 19 नंबर की जर्सी पहनकर 19 जुलाई को विश्व कप फाइनल खेला और अपने करियर का पहला विश्व कप खिताब जीत लिया। यही नहीं, 19 साल पहले जब वह महज पांच महीने के थे, तब अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी ने यूनिसेफ के एक फोटोशूट के दौरान उन्हें बाथटब में नहलाया था। उस समय मेसी भी बार्सिलोना में 19 नंबर की जर्सी पहनते थे।