लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, दक्षिण में ऑरेंज और उत्तर में यलो अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल – Bihar Weather Rain Likely In Bihar Today Orange Alert For The South And Yellow Alert For The North

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।  मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 20 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक के लिए मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के कई दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक बारिश के आसार है

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और भोजपुर समेत दक्षिण एवं मध्य बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। 

Bihar: आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक

पटना में पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 19 जुलाई को मध्यम बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 20 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 21 जुलाई को फिर मध्यम बारिश, जबकि 22 और 23 जुलाई को बादलों के बीच एक-दो दौर की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान में बढ़ता जा रहा है तनाव:भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, प्रवासियों को क्या है निर्देश? – Indian Embassy In Iran Issues Revised Advisory For Nationals Amid Instability

हैवान से बचकर जंगल में खोई महिला:ओडिशा पुलिस ने ड्रोन और फ्लेयर गन से कैसे बचाई जान, क्या है पूरा मामला? – Odisha Police Rescues Woman From Forest Using Drones After Assault Bid

संसद मार्च को लेकर टकराव:वांगचुक की पत्नी करेंगी प्रदर्शन की अगुवाई, पुलिस बोली- इजाजत नहीं, धारा 163 लागू – Standoff Over Parliament March Sonam Wangchuk Wife To Lead Protest Police Deny Permission Section 163 Imposed

हिटमैन का बल्ला गरजा:रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय, गांगुली का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? – India Vs England Third Odi Stats Rohit Sharma Century At Lord’s Know Records And Stats All You Know

केरल पुलिस का बड़ा एक्शन:ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म, महिला सहित चार गिरफ्तार; 5 करोड़ की रंगदारी का क्या है सच? – Kerala Police Arrest Four In Extortion Case Involving Telangana Businessman

लॉर्ड्स में हिटमैन का धमाल:अटकलों के बीच रोहित ने आलोचकों को दिया जवाब, शतक के बाद क्यों नहीं मनाया जश्न? – India Vs England: Amid Speculation About Future Rohit Sharma Answers Critics With His Solid Ton

Leave a Comment