लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शुक्रवार को एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन की लेबर पार्टी का नेता चुना गया है. अब सोमवार को किंग चार्ल्स III उनसे सरकार बनाने और देश का 59वां प्रधानमंत्री बनने के लिए कहेंगे. सेंट्रल लंदन में लेबर पार्टी के सदस्यों के बीच एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बर्नहैम ने कहा है कि राजनीति ने जिन बड़ी चीजों को नजरंदाज किया है, उन्हें ठीक करने की हिम्मत दिखानी चाहिए. उन्होंने ऐसी राजनीतिक संस्कृति और आर्थिक मॉडल को चुनौती देने का वादा किया है, जो आम लोगों के लिए ठीक से काम नहीं करते हैं. 

पूर्व में मैनचेस्टर के मेयर रह चुके बर्नहैम, मिला भारी समर्थन

बर्नहैम ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर रह चुके हैं. उन्हें सांसदों, ट्रेड यूनियनों और पार्टी की अन्य ब्रांच का भारी समर्थन मिला है. इससे वह कीर स्टारमर की जगह लेने वाले एक मात्र कैंडिडेट साबित हुए हैं. शुक्रवार को लंदन में टीयूसी हेडक्वार्टर में हुई पार्टी की अहम मीटिंग में शबाना महमूद ने बर्नहैम को नेता घोषित किया. शबाना पार्टी की कार्यकारी समिति की अध्यक्ष हैं. उनके चांसलर बनने के प्रबल संभावना है. 

 गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन

बर्नहैम बोले- देश नई राजनीति की मांग कर रहा है

लेबर पार्टी के सीनियर नेताओं और सपोर्टर्स को संबोधित करते हुए बर्नहैम ने कहा है कि देश नई राजनीति की मांग कर रहा है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यह लेबर पार्टी के लिए बदलाव का आखिरी मौका है. पार्टी को एकजुट होकर काम करना होगा. 

इस मौके पर बर्नहैम भावुक भी नजर आए. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व और भावुक करने वाला पल है. मैं इसके लिए तैयार हूं. नेतृत्व करने और उस को आगे बढ़ाने के लिए किसी और से ज्यादा एक व्यक्ति ने तैयार किया था. कीर स्टारमर के नेतृत्व में हमने इतिहास की सबसे बुरी हार से लेकर सबसे शानदार जीतों में से एक हासिल की.’

बर्नहैम ने कहा कि लेबर पार्टी अब एकजुट है. हम उस एकता से मिलने वाली ताकत को उन लोगों और जगहों की सेवा में लगाएंगे जो राजनीति से फिर से उम्मीद बंधने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. 

पूर्व पीएम स्टारमर की तारीफ करने के बाद बर्नहैम ने पूछा किं क्या लेबर पार्टी का काम अच्छा रहा है? हमें आगे भविष्य में और बेहतर करना है. 

लेबर पार्टी के कल्चर को बनाने के लिए काम करूंगा: बर्नहैम

बर्नहैम ने कहा, ‘सबसे पहले मैं एक लेबर टीम के कल्चर को बनाने के लिए लगातार काम करूंगा. बदलाव की शुरुआत हमसे ही होती है. अगर हम अपनी कलह और खींचतान में उलझे रहे, तो हम ब्रिटेन की नई दक्षिणपंथी ताकतों को नहीं हरा पाएंगे. यह एक तरह की फिजूलखर्ची है.

इसके अलावा उन्होंने कम्युनिटी को डायरेक्ट पावर सौंपना, बिजनेस सपोर्टिव लीडर बनना और ज्यादा सामाजिक और काउंसिल हाउसिंग का निर्माण करने पर जोर देने जैसी बातें कही हैं. अब उम्मीद है कि स्टारमर के बकिंघम पैलेस में जाकर पावर ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने के बाद बर्नहैम सोमवार को पीएम का पद संभालेंगे. इसके बाद वह बर्नहैम डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर स्पीच भी देंगे. साथ ही दोपहर को अपनी कैबिनेट की घोषणा करेंगे. हालांकि, उन्होंने बताया नहीं कि उनकी टीम में कौन-कौन शामिल होगा. इसके अलावा उन्होंने अन्य पार्टी के साथ काम करने का वादा भी किया है. 

‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment