लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Swiggy Platform Fee Increase: ऑनलाइन खाना मंगवाने वालों को झटका, जोमैटो के बाद स्विगी ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; जानें पूरी डिटेल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Swiggy Platform Fee Increase: अगर आप अक्सर बाहर से खाना मंगवाते हैं, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी है, जो पहले 14.99 रुपये थी. यानी कि इसमें करीब 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

आपको बता दें कि इससे पहले जोमैटो ने भी अपनी फीस में करीब 2.40 रुपये का इजाफा किया था. ऐसे में दोनों बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों के इस फैसले के बाद अब ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा होने वाला है….

बढ़ती लागत ने बढ़ाई कंपनियों की चुनौती

स्विगी ने ऐप पर यूजर्स को जानकारी दी है कि प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी का मकसद ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़े बढ़ते खर्चों को संभालना है. दरअसल ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है. जिसका असर एलपीजी और कच्चे तेल की कीमतों पर साफ देखने को मिल रहा है. 

ईंधन महंगा होने से पूरे फूड डिलीवरी सिस्टम की लागत बढ़ गई है. जिसमें रेस्टोरेंट्स से लेकर डिलीवरी पार्टनर्स तक सभी शामिल हैं. इन वजहों से प्लेटफॉर्म चार्ज को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.  

बार-बार ऑर्डर करने वालों पर बढ़ेगा खर्च का बोझ

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे स्विगी और जोमैटो की बढ़ी हुई प्लेटफॉर्म फीस का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोज या बार-बार खाना ऑर्डर करते हैं. खासतौर पर स्टूडेंट्स और वे युवा जो घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उनके खर्च में सीधा इजाफा होगा.

बार-बार ऑर्डर करने की वजह से यह छोटी-छोटी बढ़ोतरी मिलकर महीने के खर्च को काफी बढ़ा सकती है. जिससे इन यूजर्स की जेब पर ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

जोमैटो और स्विगी दोनों कंपनियों ने बढ़ाई फीस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने पिछले हफ्ते अपनी प्लेटफॉर्म फीस में करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था. जबकि इसकी शुरुआत अगस्त 2023 में सिर्फ 2 रुपये से हुई थी और अब यह बढ़कर 17.58 रुपये तक पहुंच गई है.

वहीं स्विगी ने भी इस बार अपनी प्लेटफॉर्म फीस में करीब 17 फीसदी का इजाफा किया है. जिससे ग्राहकों के लिए ऑर्डर करना पहले से महंगा होने वाला है.

यह भी पढ़ें: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच JM Financial के टॉप पिक्स, कहा खरीद डालिए; 25% तक मिल सकता है रिटर्न

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी

India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज

E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?

Leave a Comment