Zara Wide Leg Trousers: फैशन ब्रांड Zara का एक नया ट्राउजर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह इसके डिजाइन की खूबसूरती नहीं बल्कि इससे जुड़े हादसे हैं. कंपनी के Flowing Wide Leg Trousers को पहनने के बाद कई लोगों ने यह दावा किया है कि इसे पहनने के दौरान वे गिर गए और चोटिल हो गए. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे मजाकिया अंदाज में “Death Pants” और “Lethal Trousers” जैसे नाम देने शुरू कर दिए हैं.
क्यों बन रहे हैं हादसे की वजह?
दरअसल यह ट्राउजर बेहद चौड़े पैरों और लंबी फ्लोइंग डिजाइन के साथ आता है. यही वजह है कि इसका कपड़ा चलते समय पैरों या जूतों में फंस जाते हैं और इससे बैलेंस बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. खासकर सीढ़ियों, एस्केलेटर, ऊबड़-खाबड़ रास्तों या सैंडल और ओपन फुटवियर के साथ इसे पहनने पर गिरने की चांसेज बढ़ जाती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई मामले
टिकटॉक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो शेयर कर दावा किया कि इस ट्राउजर को पहनने के बाद वे गिरकर घायल हो गए. हालांकि कुछ लोगों को हाथ, कलाई और पैरों में चोट आने की बात भी बताई गई, जबकि कुछ ने अस्पताल तक पहुंचने की बात कही है. यही वजह है कि लोगों ने इसे “ज़ारा डेथ पैंट्स” तक कहना शुरू कर दिया है.
क्या कहते हैं फैशन एक्सपर्ट?
फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बहुत ज्यादा चौड़े और लंबे ट्राउजर में चलते वक्त कपड़ा दूसरे पैर या जूते से उलझ सकते हैं, जिससे ठोकर लगकर गिरने की उम्मीद बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आप इस ट्राउजर को पहनते समय सही लंबाई का चुनाव करें और ऐसे फुटवियर का इस्तेमाल करें जिनमें कपड़ा आसानी से न फंसे. साथ ही अगर आपका ट्राउजर जमीन को छू रहा हो, तो उसे अल्टर करवाना न भूले.
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक


